प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में निम्न बिंदुओं पर दिया जोर

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बी आर सी देवरिया/शिक्षक भवन देवरिया में हुई।बैठक में निम्न बिंदुओं पर जोर दिया गया। वर्तमान में सबसे ज्वलंत समस्या विद्यालय का युग्मन,50 छात्र संख्या वाले विद्यालय का भी पेयरिंग कर दिया गया है। कुछ उच्च प्रा वि का युग्मन प्राथमिक विद्यालयों में किया गया है एवं 50 छात्र संख्या के उपरान्त भी उनका पेयरिंग प्रा वि में किया है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ देवरिया विद्यालय पेयरिंग का विरोध कर पेयरिंग समाप्त कर जो विद्यालय पेयरिंग हुये हैं उसे तत्काल समाप्त किया जाए ।
जनपद के बेसिक शिक्षकों को वरिष्ठता की सूची प्रकाशित किया जाय एवं लंबित प्रोन्नत वेतनमान लाभार्थी की सूचित प्रकाशित किया जाय।
31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हुये शिक्षकों के सम्मान में 05 सितम्बर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संगठन द्वारा किया जाना है, की रणनीति बनाई गयी ।
समस्त ब्लाकों के अध्यक्ष मंत्री जिला कार्यकारिणी मण्डल अध्यक्ष एव महामन्त्री ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने अपने विचार दिये। बैठक को मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,मण्डल महामंत्री अशरफ अली खॉं,जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,जिला महामंत्री नन्दनाल,जिला कोषाध्यक्ष डा हेमन्त शुक्ला,नरेन्द्र सिंह,दीन दयाल कुशवाहा,इन्द्रसेन गुप्ता एवं समस्त अध्यक्ष मन्त्री ने सम्बोधित किया। बैठक में अली अहमद,अनिल कुमार,अशोक कुमार,इन्द्र‌सेन गुप्ता,हैदर अली,मनोहर सिंह,अमरनाथ,उद‌य प्रताप सिंह,अशोक एवं समस्त अध्यक्ष,मन्त्री एवं जिला कार्यकारिणी सहित गिरीश चन्द्र कुशवाहा,रसीद अह‌मद,अनिल सिंह,रईस अहमद सहित समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

5 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

5 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

5 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

5 hours ago

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज में लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…

5 hours ago

एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…

5 hours ago