बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के विकास खंड तरकुलवा क्षेत्र अंतर्गत कनकपुरा गांव का रहने वाले स्व बृजमंगल सिंह का छोटा बेटा प्रिंस कौशिक सेना में जवान है।वर्तमान में उनकी की तैनाती जम्मू में है।पिता की वर्षों पहले मौत हो गई थी।इनके दो बेटे है।माता गृहणी है जो दिन रात एक करके अपने दोनों बेटो अरविन्द कौशिक और प्रिंस को शिक्षा दिलाया।दोनों बेटो का सपना था कि हम लोग सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करें।बड़ा भाई तो असफल रहा लेकिन छोटे भाई को देश रक्षा का मौका मिला।और वह सेना में भर्ती होकर जम्मू में सरहद पर देश रक्षा के लिए सेवा दे रहा है।इसी दौरान प्रिंस का शादी मई माह में ही निश्चित हो गई है।तिलक का दिन एक सप्ताह शेष रह गया है।लेकिन प्रिंस का अभी तक छुट्टी पास नहीं हुई है।इनकी निजी खुशियां फिलहाल अधूरी दिख रही हैं।परिजन बेटे की आने की राह देख रहे हैं,लेकिन जवान देश रक्षा हेतु डटा हुआ है।प्रिंस का कहना है कि “राष्ट्र पहले,रिश्ते बाद में ”
कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले और नृशंस हत्या के बाद से भारत-पाक के बीच युद्ध जैसे हालत हैं। सेना के जवानों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। देश की सरहद पर इस वक्त एक-एक सैनिक की जरूरत है।इधर 23 मई को प्रिंस के तिलक की रस्म है।जो शेष एक सप्ताह रह गया है।सैनिक प्रिंस के शादी की तैयारियों में पूरा परिवार जुटा हुआ है। लेकिन वह इस वक्त वर्दी पहनकर सरहद पर खड़ा है।इस दौरान मोबाइल फोन पर घर वालों से बात कर प्रिंस ने कहा है कि “राष्ट्र पहले, रिश्ते बाद में ”। प्रिंस के बड़े भाई अरविन्द कौशिक का कहना है कि बेशक भाई के बिना तिलक अधूरा रहेगा,लेकिन हमें गर्व है कि वह भारत मां एवं देश की रक्षा के लिए सरहद पर खड़ा है।यही उसका धर्म है और यही उसकी तपस्या,जरूरत पड़ी तो हम लोग भी देश रक्षा के लिए तैयार है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…