स्कूली छात्रा से हुई छेड़खानी के मामले में,दो अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल

तरकुलवा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो मनबढ़ युवकों पर पुलिस ने छेड़खानी समेत एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर सोमवार को दोनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा को गांव के रहने वाले दो मनबढ़ युवकों ने कालेज से घर लौटने के दौरान रास्ते में उसकी साइकिल को रोककर छेड़खानी करने लगे। छात्रा के विरोध करने पर युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई।पीड़िता के पिता के तरकुलवा पुलिस को मामले तहरीर दी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध छेड़खानी व एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी गई। सोमवार को पुलिस ने पीड़िता के पिता के तहरीर के आधार पर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट और कोर्ट में पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों पर संबंधित धाराओं में पाबंद करते हुए अभियुक्त दिलीप यादव व अभिषेक सिंह को जेल भेज दिया। इस बाबत सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

2 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

5 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

6 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

6 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

8 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

8 hours ago