ग्राम प्रधान की अनुपस्थिति में ग्राम विकास अधिकारी ने कोटा आवंटन का लिया निर्णय

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के मोहम्मदपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रानीपुर रजमो मे दिनांक 21 जनवरी शनिवार को, मां आग्वानी के स्थान पर ग्राम वासियों की उपस्थिति में 2 साल से रिक्त पड़े कोटे का आवंटन ब्लॉक के अधिकारी संजय पाण्डेय,एडीओ पंचायत श्रवण कुमार, ग्राम विकास अधिकारी चांदनी शुक्ला व ग्राम प्रधान पति मानसिंह तथा ग्राम सभा के लगभग 40 सहयता समूह व समस्त ग्राम वासियों की मौजूदगी में शारदा आजीविका सहायता समूह को उचित दर दुकान कोटे का आवंटन किया गया।

ग्राम विकास अधिकारी चांदनी शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत में लगभग 40 सहायता समूह कार्यरत हैं, जिला स्तर से जांच में शारदा आजीविका सहायता समूह का लेनदन व कार्य अच्छा मिला, इसलिए हमें आदेशित किया गया है कि शारदा आजीविका समूह को कोटा आवंटन किया जाए, जिसे समस्त ग्राम वसियों की उपस्थिति  मे शारदा आजीविका को कोटा आवंटित कर रहे हैं। वही ग्राम वासियों का आरोप है कि रानीपुर रजमो एक बड़ी ग्राम पंचायत है जिसमें कई बड़े-बड़े पुरवे हैं ग्राम पंचायत में तीन उचित दर की दुकानें निर्धारित की गई है, रामपुर में राम सिंह से पहले पुर में अवधेश सिंह व रजमो खास के लिए हीरालाल सेठ को कोटा दिया गया था, लगभग 2 वर्ष पूर्व हीरालाल  की मृत्यु हो गई 2 वर्षों से युक्त कोटे का राशन अवधेश सिंह बांट रहे थे। कोटा आवंटन को लेकर ग्राम पंचायत में तीन बार ग्राम वासियो व अधिकारियों की बैठक हुई, लेकिन निर्णय नहीं हुआ ग्राम वासियों का आरोप है कि रामपुर ,पहले पुर में कोटा चल रहा है तो यह कोटा रजमो खास के लोगों को मिलना चाहिए, यह कोटा रामपुर के रहने वालों को दिया गया जो सरासर अन्याय है इस संबंध में उच्च अधिकारियों एवं कोर्ट तक हम सभी लोग जाएंगे जो निर्णय होगा वही हम मानेगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

2 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

2 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

2 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

10 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

13 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

13 hours ago