महराजगंज में शादी की जिद पर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 5 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डोमा काटी गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 18 वर्षीय युवती प्रेमी से शादी की जिद में गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब पांच घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी के सार्वजनिक आश्वासन पर युवती नीचे उतरी। पुलिस ने एहतियातन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गांव में मचा हड़कंप, टावर पर चढ़ी युवती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती अचानक घर से निकलकर सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर की ऊंचाई पर युवती को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।

शादी का सार्वजनिक आश्वासन मांग रही थी युवती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक समझाइश दी। इस दौरान युवती ने स्पष्ट कहा कि जब तक उसका प्रेमी सार्वजनिक रूप से शादी का वादा नहीं करेगा, वह नीचे नहीं उतरेगी।

मौके पर पहुंचे युवक ने खुद को युवती का प्रेमी बताया। परिजनों के अनुसार युवती मानसिक दबाव में थी और उसने पहले परिवार को जहर खाने की धमकी भी दी थी।

प्रेमी के वादे पर उतरी नीचे

घंटों चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद युवक ने सबके सामने शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद युवती शांत हुई और सावधानीपूर्वक टावर से नीचे उतर आई। युवती के सुरक्षित नीचे आते ही ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़े – मनरेगा की रीढ़ बेहाल: 7 माह से मानदेय अटका, होली पर फूटा ग्राम रोजगार सेवकों का गुस्सा

पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में

घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से बातचीत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और दोनों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

दिनभर चर्चा में रहा मामला

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान गांव में लोगों की भीड़ लगी रही। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़े – बलिया: बेलहरी में 211 हैंडपंप खराब, जल संकट गहराया

Karan Pandey

Recent Posts

मऊ में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्ती, कई हिरासत में

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे में…

10 minutes ago

बलिया: बेलहरी में 211 हैंडपंप खराब, जल संकट गहराया

बलिया। जनपद के बेलहरी क्षेत्र में गर्मी से पहले ही पेयजल संकट गहरा गया है।…

21 minutes ago

मनरेगा की रीढ़ बेहाल: 7 माह से मानदेय अटका, होली पर फूटा ग्राम रोजगार सेवकों का गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण विकास की प्रमुख योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी…

27 minutes ago

महराजगंज में TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का महासंग्राम, बीएसए कार्यालय पर हजारों का प्रदर्शन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। टेट (TET) अनिवार्यता के विरोध में गुरुवार को जिले में शिक्षकों…

33 minutes ago

अध्यात्म: जीवन के हर प्रश्न का मौन उत्तर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक जीवन की तेज रफ्तार में भौतिक उपलब्धियां बढ़ी हैं, लेकिन…

40 minutes ago

DVR बना ‘डिलीट मशीन’? देवरिया में शिक्षक मौत केस के सबूत पर बड़ा खेल, विधायक ने पहले ही उठाए गंभीर सवाल

​सबूत साफ़, साहिबा फरार: देवरिया शिक्षा विभाग में 'कातिलों' का नंगा नाच; विधायक की आशंका…

3 hours ago