आजमगढ़ मे महिलाओं ने वृक्ष पर राखियाँ बांधकर मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

खिरिया बाग की महिलाओं ने पेड़ों पर बांधी राखियाँ

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
ग्यारह महीने से एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के नाम पर जमीन छीने जाने के विरोध में संघर्षरत महिलाओं ने गावों के पेड़ों पर राखी बांधकर संकल्प लिया कि जमीन नहीं देंगे।
रक्षाबंधन के त्योहार को खिरिया बाग की महिलाओं ने पेड़ों पर राखी बांधकर मनाया, किस्मती, बिंदु, सुनीता और नीलम ने कहा कि ये पेड़ पौधे हमारे भाई बंधु हैं. आज जब देश रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा है तब हमने पेड़ों को राखी बांधकर यह संदेश दिया कि पुरखों की जमीन पर लगे इन पेड़ों से हमारा सदियों का रिश्ता है, ये जमीन नहीं हमारी माता है। सरकार हर साल वृक्षारोपण के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है और उसके विपरीत जाकर विकास के नाम पर पेड़ काटे जा रहे हैं, आक्सीजन जीवन का आधार है, पेड़ के बगैर जीवन संभव नहीं। सरकार को यह समझना चाहिए की हवा, पानी, अनाज किसी फैक्ट्री में नहीं पैदा किए जा सकते।
किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि आजमगढ़ में पिछले ग्यारह महीने से चल रहा किसान आंदोलन जमीन मकान बचाने के साथ ही पर्यावरण और खाद्य संकट जैसे मुद्दों की सशक्त आवाज बन गया है, चिपको आंदोलन जैसे आंदोलनों से प्रेरणा लेकर महिलाओं ने पेड़ों पर राखी बांधकर यह संदेश दिया कि इस धरती पर जीवन के अस्तित्व का सवाल है।
राजेश सरोज की अध्यक्षता में सुनीता, किस्मती, नीलम, बिंदु यादव, राधिका, सुदामी, निर्मला, बादामी, मीना, पुष्पा, श्याम दुलारी, चंद्रावती, धनपत्ति, चंद्रमा, सुभागी, शकुंतला, ऊषा, रीता, मानवता, गुलैची समेत सैकड़ों महिलाओं ने पेड़ों पर राखी बांधी. इस दौरान किसान नेता राजीव यादव, अवधेश यादव, प्रेम चंद, शशिकांत उपाध्याय, महेंद्र राय, नंदलाल यादव, बलराम यादव, सुजय उपाध्याय, राम चंद्र यादव, संदीप यादव, महातम यादव, लालसा यादव, कमलेश, जटाशंकर आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

10 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

10 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

10 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

10 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

11 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

11 hours ago