फरार घोषित सपा विधायक पर 10 जुलाई को अहम सुनवाई

39 साल पुराने मामले में अदालत ने माना फरार, विधायक बोले – न्यायालय का आदेश समझ से परे

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के घोसी विधायक सुधाकर सिंह को अदालत ने 39 साल पुराने एक मामले में फरार घोषित कर दिया है। यह मामला वर्ष 1986 का है, जब मऊ जनपद के दोहरीघाट क्षेत्र स्थित 400 केवी विद्युत उपकेंद्र पर विरोध प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और शासकीय कार्य में बाधा के आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में सुधाकर सिंह समेत अन्य को अभियुक्त बनाया गया था।

इस केस में आगामी 10 जुलाई को कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। वहीं, विधायक सुधाकर सिंह ने अदालत के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “मेरे ऊपर कुल तीन मुकदमे हैं, जिनमें से दो में मैं नियमित रूप से कोर्ट में हाजिर होता हूं। ऐसे में एक मामले में मुझे फरार घोषित किया जाना समझ से परे है।”

उन्होंने कहा कि वे छात्र जीवन से ही जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं और “जनता की आवाज़ उठाना एक जनप्रतिनिधि का धर्म है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घोसी विधानसभा क्षेत्र के गोठ गांव में बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी से त्रस्त जनता के समर्थन में वे उस समय खड़े हुए थे।

विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें कोर्ट के आदेश की जानकारी पहले नहीं थी और अब इस संबंध में निगरानी याचिका दाखिल की गई है।

राजनीतिक हलचल तेज
इस मामले के प्रकाश में आने के बाद मऊ से लेकर लखनऊ तक राजनीतिक हलचल देखी जा रही है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब विधायक कोर्ट में अन्य मामलों में उपस्थित हो रहे हैं, तो क्या प्रशासनिक लापरवाही के चलते उन्हें फरार घोषित किया गया?

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

59 seconds ago

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, ओवरस्पीडिंग पर विशेष अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…

4 minutes ago

डॉ कोस्तुभ ने सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

8 minutes ago

राफेल फैक्ट्री में कैमरा कांड, भारत को 114 जेट की मंजूरी

भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…

29 minutes ago

दिल्ली के रोहिणी में सनसनी, नवजात अपहरण कांड का खुलासा

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…

40 minutes ago

ITI मऊ में 20% सीटों पर सीधा प्रवेश, 23 फरवरी डेडलाइन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…

57 minutes ago