समधी को मिट्टी देने जा रहा अधेड़ सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा निवासी समसुद्दीन खान 57 वर्ष पुत्र अब्दुल्लाह खान एवं सैतुल्लाह पुत्र जैनुद्दीन बाइक से गुरुवार को सड़क हादसे में मृत अपने समधी अब्दुल हामिद को मिट्टी देने (दफनाने) बघौचघाट थाना क्षेत्र के बेल्महा बाजार गांव आ रहे थे।अभी वह मेन मार्ग बघौचघाट पथरदेवा मार्ग पर बेल्महा बाजार मोड पर पहुंचे थे। कि दूसरे बाइक सवार ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें समसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि चालक सैतुल्लाह पुत्र जैनुद्दीन भी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पथरदेवा भिजवाया।जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने घायलों को देवरिया भेज दिया।जहां चिकित्सको ने समसुद्दीन की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया से गोरखपुर रेफर कर दिया। बेल्महा बाजार निवासी अब्दुल हामिद की बुधवार को दो बाईकों के टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई थी।पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार शाम को दफनाने के लिए इनके समधी समसुद्दीन जा रहे थे।जो हादसे में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए है।जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

2 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

2 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

2 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

2 hours ago