टैरिफ विवाद का असर: अमेरिका को भारत का निर्यात घटा, 24 देशों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

​नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टैरिफ (Tariff) को लेकर अमेरिका (USA) के साथ चल रहे गतिरोध के कारण भारत के निर्यात (India Export) पर असर पड़ा है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में अमेरिका को होने वाले माल निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, भारतीय निर्यातकों ने बाजार विविधीकरण (Market Diversification) की मजबूत रणनीति अपनाते हुए 24 अन्य देशों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है।

​क्रिसिल (Crisil) की अक्टूबर रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2025 में उच्च टैरिफ के चलते अमेरिका को भारत का माल निर्यात 11.9% घटकर $5.5 अरब रह गया, जबकि अगस्त में इसमें 7% की वृद्धि हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि टैरिफ बढ़ने से पहले माल की त्वरित आपूर्ति (Frontloading) नहीं की जाती तो यह गिरावट और भी अधिक हो सकती थी।

यह भी पढ़ें – सीबीआई रडार पर रोपड़ रेंज के 5 IPS, निलंबित DIG भुल्लर की बेनामी संपत्तियां होंगी जब्त

गैर-अमेरिकी बाजारों में निर्यात 10.9% बढ़ा

​इसके विपरीत, गैर-अमेरिकी बाजारों (Non-US Markets) को होने वाले निर्यात में जबरदस्त उछाल आया है। सितंबर में इन बाजारों को निर्यात 10.9% बढ़ा, जो अगस्त में दर्ज 6.6% की वृद्धि से काफी अधिक है।

$129 अरब की सकारात्मक वृद्धि दर्ज

​भारतीय निर्यातकों के लिए 24 देशों का समूह सकारात्मक वृद्धि का केंद्र बना है। जिन प्रमुख देशों में निर्यात बढ़ा है उनमें दक्षिण कोरिया, यूएई (UAE), जर्मनी, बेल्जियम, इटली, मिस्र, वियतनाम, रूस, कनाडा, मेक्सिको और ब्राजील शामिल हैं।

​अप्रैल-सितंबर 2025-26 के दौरान इन 24 देशों को किए गए निर्यात में $129.3 अरब की सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जो भारत के कुल निर्यात का 59% है।

यह भी पढ़ें – दिवाली पर मेट्रो का समय बदला: आज रात 10 बजे तक ही चलेगी आखिरी मेट्रो, दिनभर सेवाएं रहेंगी सामान्य

अफ्रीका और मध्य पूर्व पर निर्यातकों का फोकस

​निर्यातकों ने अब अपनी रणनीति बदलते हुए अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और मध्य पूर्व (Middle East) जैसे नए बाजारों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है। इसी बीच, अमेरिका और भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement) पर बातचीत कर रहे हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

11 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

11 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago