खजनी/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
:खजनी तहसील अंतर्गत नगर पंचायत उनवल में स्थापित 32 प्रतिमाओं में से कुछ वार्डों में लगभग 10 प्रतिमाओं का नगर पंचायत के आमी नदी पुल पर किया जा रहा। प्रतिमा विसर्जन करने टोलियां बना बना कर नाचते-गाते मूर्तियो को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही हैं। श्रद्धालुओं द्वारा मां दुर्गा के जयकारों के साथ माता को विदाई दिया जा रहा हैं। देर रात जुलूस के साथ नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से प्रतिमाओं का विसर्जन नगर पंचायत के उनवल आमी नदी पूल पर किया जा रहा हैं। रविवार तथा सोमवार को भी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी रहेगा। हर वार्डों के सभासद गण अपने अपने वार्डों के मुर्तियां के साथ-साथ नजर आ रहे। नगर अध्यक्ष महेश कुमार दुबे ने विसर्जन स्थल पर पुख्ता इंतजाम किया है। सुरक्षा को लेकर खजनी तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने राजस्व विभाग के कांगो और लेखपाल खजनी, थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा, उनवल चौकी इंचार्ज राजीव कुमार तिवारी,अंडर ट्रेनिंग सब इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव, कांस्टेबल शांतनु तिवारी, कांस्टेबल सचिन, कांस्टेबल ओपी सिंह,आकाश, महिला कांस्टेबल सहित मूर्ति विसर्जन में मौजूद है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…