बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। तहसीलदार नानपारा ने बताया कि ग्राम बुलबुलनेवाज, परगना व तहसील नानपारा जनपद बहराइच में स्थित गाटा सं. 648/0.440 हे. सरकारी अभिलेख में खलिहान के नाम दर्ज है। उक्त गाटा संख्या पर वहीद पुत्र सिराज द्वारा पर अवैध रुप से बाउन्ड्री वॉल बनाकर अवैध कब्जा व वसीम खां पुत्र दोस्त मोहम्मद खां द्वारा उपरोक्त में अवैध कब्जा व इसी गाटा सं. पर रक्बा 0.104 हे. में मदरसा दारुलउलूम फैजाने रसूल का पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया था। जिसेें न्यायालय तहसीलदार न्यायिक नानपारा के आदेश को पारित बेदखली आदेश के कम में उच्च न्यायालय इलाहाबाद खण्ड पीठ लखनऊ में योजित अवमानना वाद (सिविल) संख्या 248/2023 के आदेश के अनुपालन में स्थल पर तहसीलदार के निर्देशन में नायब तहसीलदार रिसिया की उपस्थिति में राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा ग्राम सभा प्रधान की उपस्थिति में उपरोक्त अवैध अतिक्रमण हटा कर खलिहान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। मौके पर शान्ति व्यवस्था बनी हुई है।
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…
नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…