आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l आजमगढ़ मंडल के मऊ जिला के मुंशीपुरा में स्थित प्रभाकर पाण्डेय के निवास पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव व साहित्यकार संजय कुमार पाण्डेय ने डॉ अजय विक्रम सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी क्राइम ब्रांच प्रभारी मोहम्मदाबाद को प्रशासनिक सेवा मे उत्कृष्ट कार्य के लिए कोरोना वायरस सम्मान पत्र एवं एसोसिएशन की वार्षिक पत्रिका आइडियल इंडिया देकर सम्मानित किया।
इसी कड़ी मे पत्रकार अरविंद उपाध्याय तथा समाज सेवी यशवंत सिंह व एडवोकेट अमरेंद्र राय आदि द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन सदैव समाज में अच्छे कार्य करने वालो का सम्मान करने का काम करता है। अपने स्वागत से अभिभूत क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद डॉ अजय विक्रम सिंह ने कहा कि संगठन ने जो मेरा सम्मान किया है उसके लिए मैं आभार प्रकट करता हूंl
न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया स्थित एचपी गैस एजेंसी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…