समाधान दिवस के मौके पर अचानक पहुंचे आईजी अखिलेश कुमार

मोहम्मदाबाद/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय कोतवाली परिसर में समाधान दिवस के मौके पर आईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार पहुँच कर फरियादियों की समस्याओं को सुना।
इस दौरान मोहल्ला कबीरा बाद निवासी घोरा राम के पुत्र द्वारा जमीन संबंधी विवाद को लेकर चल रहे वाद के क्रम में प्रार्थना पत्र दिया गया, इसी प्रकार एक रिटायर्ड सेना के जवान द्वारा जमीन संबंधी विवाद को लेकर आईजी के समक्ष प्रस्तुत हुए जिस पर आईजी ने दोनों प्रार्थना पत्रों को पढ़ने के पश्चात उन्होंने सत्यता एवं गुणवत्ता पूर्वक मामले का निस्तारण करने के हेतु पुलिस को निर्देश दिए। समाधान दिवस के मौके पर राजस्व से व पुलिस से कुल 26 मामले आये, जिसमें से एक मामले का निस्तारण मौके पर किया गया तथा अन्य चार मामलों को संबंधित विभाग को भेजकर इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री, पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक गंगाराम बिंद, वीरेंद्र यादव समेत तहसील के लेखपाल व कानूनगो एवं संबंधित विभाग के लोग पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

3 hours ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

3 hours ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

3 hours ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

3 hours ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

3 hours ago