बाबू गिरी से फुर्सत मिले तो गांव भी चले आओ

इटियाथोक,(गोंडा)(राष्ट्र की परम्परा ) 7 सितम्बर। गांवों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए, सरकार भले ही करोड़ों रुपये का बजट हर साल खर्च कर रही हो, लेकिन इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र में साफ-सफाई का बुरा हाल है। नियुक्ति के बाद भी सफाई कर्मी गांव देहात में नहीं पहुंच रहे हैं। कुछ तो सरकारी कार्यालयों तक को नहीं छोड़ पा रहे हैं। इसी कारण गांव तो साफ नहीं हो सके, हर माह वेतन निकलने से सरकारी खजाना जरूर श्साफ हो रहा है। बानगी के तौर पर इटियाथोक कस्बा सहित आंगनवाड़ी केंद्र की बात करें, तो यहां हालत गांव से भी बदहाल है। दुश्वारियों के बीच आस-पास के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं।कस्बे के बीचो बीच गंदगी से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना है।सफाई कर्मचारियों के नियुक्ति में प्रावधान था, कि उसी गांव के युवा को यह जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि समय से कार्य कर सके। अगर उस गांव में कोई तैयार नहीं होता है तो पड़ोसी गांव के युवक को नियुक्त किया जा सकता है। इटियाथोक ब्लॉक में 85 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें कुछ बड़ी हैं, जहां दो-दो कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। इस तरह पूरे ब्लॉक क्षेत्र में कुल 131 कर्मचारी तैनात हैं।खबर है, ब्लॉक मुख्यालय पर कुछ सफाई कर्मियों को संबद्ध कर दिया गया है, लेकिन यहां पर इनका मलाईदार पटलों का चस्का लग गया।इसी कारण इनके लिए आवंटित पंचायतों में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं।वहीं कुछ सफाई कर्मियों को ब्लॉक मुख्यालय स्थित चाय की दुकान पर अक्सर गप्पे हांकते हुए देखा जा सकता है।विभागीय सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, नियुक्ति के समय सफाई कर्मचारियों का वेतन कम था। यह बढ़ता गया और आज एक कर्मचारी को करीब 35 हजार से अधिक रुपये मिलते हैं। बोनस अलग से आता है। इसके बाद भी गांवों में सफाई न होने की शिकायतें लगातार विभागीय उच्चाधिकारियों के पास पहुंचते हैं।लेकिन बड़े हैरत की बात है, कि शिकायतों की लंबी फेहरिस्त के बावजूद ऐसे कर्मियों के खिलाफ कोई भी जिम्मेदार कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। पिछले दिनों ज्वाइंट वीडियो रूपनारायण भारती ने जब कुछ सफाई कर्मियों को साफ-सफाई के लिए कहा, तो आक्रोशित सफाई कर्मियों ने लामबंद होकर जमकर नारेबाजी की। जिससे विकास विभाग कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल रहा और घंटों सरकारी कामकाज ठप रहा।
बाक्स में लगाएं-
’जिम्मेदार के बोल’
डीपीआरओ लालजी दूबे का कहना है,कि जांच करके ऐसे सफाई कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

आभासी माध्यमों की भाषा से मौखिक परंपराओं को चुनौती: प्रो. जीएन देवी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: प्रभाकर दुबे

सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…

2 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…

2 hours ago

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

3 hours ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

3 hours ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

4 hours ago