पटरी व्यसाइयो का नहीं रुका उत्पीड़न तो करेंगे भूख हड़ताल

उपजिलाधिकारी से घंटो हुई वार्ता नहीं निकला समाधान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर नगर के ठेला खोमचा व्यवसायियों ने उपजिलाधिकारी सलेमपुर से वार्ता करने पहुंचे घंटो वार्ता चली ठेला खोमचा व्यवसाई दुकान लगाने की बात करते रहे लेकिन उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के कड़े रुख मेंब्रिज के नीचे दुकान लगाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया और इनको दुकान लगाने हेतु नगर में अन्यत्र जगह देने के लिए कहा लेकिन ठेला खोमचा व्यवसाई अपनी बात पर अड़े रहे । इसके पश्चात सलेमपुर ढेला खोमचा व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय से आने के पश्चात बैठक किया जिसमें निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत सलेमपुर के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुनियोजित तरीके से ठेला खोमचा व्यावसायियों का उत्पीड़न किया जा रहा है इस बैठक को संबोधित करते हुए खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि बरसों से पटरी व्यवसाई अपनी जीविका फुटपाथ पर रहकर चलाते हैं यह सारे गरीब और कमजोर लोग हैं इनके हटाए जाने पर इनका परिवार भुखमरी के शिकार हो जाएगा इस बैठक को संबोधित करते हुए रामनिवास यादव ने कहा कि पूरे देश के अंदर कई करोड़ लोग “पथ जीविका संरक्षण अधिनियम” के तहत ठेला ,खोमचा, पटरी पर गुजारा करते हैं प्रदेश के अंदर लखनऊ की राजधानी के अंदर भी आप देख लीजिए पुरे ओवर ब्रिज के नीचे सारे कमजोर लोग चाय पकौड़ी ,कपड़े की दुकान, फल लगाकर जीने का काम करते हैं ।इस बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड प्रेमचंद यादव ने कहा कि नगर पंचायत के साजिश के तहत बड़े लोगों के पार्किंग के नाम पर इन गरीबों को हटाया जाना यह सरासर अन्याय है यह गरीब कमजोर लोग इनको मार्केट से अगर बाहर कर दिया गया तो कर्ज को अदायगी कैसे होगी यह लोग रोज कमा कर खाने वाले लोग है हरे कृष्णा कुशवाहा ने कहा कि नगर पंचायत के अंदर जो अवैध पूर्व में ई-रिक्शा को अवैध वसूली जबरन किया गया था जिसको यहां के प्रशासन ने रोक लगाई थी मछली हाट को हटा दिया गया आज तक उनके लिए कोई जगह चिन्हित नहीं हुई इस बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड बालेंद्र मौर्य ने कहा कि अगर दुकान हट गई तो सैकड़ों लोगो को भुखमरी का शिकार होना पड़ेगा पटरी व्यवसायियों ने निर्णय किया कि सोमवार को सभी लोग उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे अगर प्रशासनिक उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो हम लोग बाल बच्चों के साथ गांधी चौक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का काम करेंगे पटरी व्यवसाईयों में नितेश कुमार ,ज्योतिष कुमार ,नागेंद्र गुप्ता, संजय कुमार ,परवेज अहमद ,महमूद आलम, मिथलेश कुशवाहा ,भोला भगत, राज कुशवाहा ,तोड़ू कुशवाहा ,सतनारायण ,डब्लू रौनियार ,इंदल कुशवाहा ,गौतम कुमार , वीर बहादुर, बंगाली लाल ,बाबू जयसवाल जी, शिवम शेषनाथ, रिंकू रौनियार ,रंजन सतीश ,गोलू गौरव आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे

rkpnews@desk

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

35 minutes ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

10 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

11 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

11 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

11 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

11 hours ago