ठेकेदारों का शोषण बंद नहीं हुआ तो आंदोलन करेगी आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति-शरद

नियमों को लागू कर मनमाने तरीके से वापस ले ले रहे हैं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी

आंदोलन को बाध्य है परेशान ठेकेदार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) लोक निर्माण विभाग ठेकेदारों के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रहा है। क्योंकि विभाग द्वारा ठेकेदारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए रोज नए नियम बनाए जा रहे हैं और उससे संबंधित परिपत्र भी जारी किया जा रहा है। मगर विभाग के अधिकारी सभी नियमों को धरातल पर आने से पहले ही बदल दे रहे हैं। जिसका नतीजा है कि समस्याएं जस की तस बनी है और ठेकेदार परेशान हैं। ठेकेदारों का डिपाजिट मद और रिटेंशन मनी के रूप में काटी गई धनराज का भुगतान भी नहीं हो रहा है।

इन विसंगतियों को लेकर आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति ने नाराजगी जताई है और अधिकारियों को चेतावनी दी है। समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता को पत्र भेज कर कहा है कि अगर रवैया नहीं बदला तो परिणाम गंभीर होगा। समिति द्वारा भेजे गए पत्र में लिखा है कि पिछले 3 वर्षों से वीआईपी कार्यक्रम में ठेकेदारों द्वारा खर्च की गई धनराज का भुगतान रुका हुआ है। डिपॉजिट धनराज रिटेंशन मनी में कटौती की गई धनराशि अब तक नहीं मिली। जबकि को सरकार प्रणाली लागू होने के बाद ब्याज सहित भुगतान होना चाहिए। निविदा के समय ठेकेदारों की जमानत धनराशि दो प्रतिशत ही तय की गई है। मगर वह 10 प्रतिशत वसूल की जा रही है।

ठेकेदार समिति ने प्रमुख अभियंता को भेजे पत्र में यह भी लिखा है कि रॉयल्टी के अनुबंध के अनुसार क्वांटिटी पर विभाग द्वारा कटौती कर अन्य टैक्स की बात जमा कराई जाए। शासनादेश के मुताबिक शेड्यूल का रेट 6 महीने में संशोधित किया जाए। हर महीने निविदा की तिथि दो ही रखी जाय। सभी शासनादेशों का कड़ाई से पालन कराया जाए और लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए। जीएसटी 12 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत होने के बाद भी पुराने दर पर भुगतान किया जा रहा है।

आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार समिति ने कहा है इसके अलावा ग्रामीण मार्गो पर धुलाई का प्रावधान किया जाए। समिति ने कहा है कि अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो ठेकेदार आंदोलन करेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

2 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

6 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

7 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

7 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

8 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

8 hours ago