Categories: Uncategorized

कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो 66 राजस्व ग्राम पंचायत पुनः होंगे बहाल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
नगर पालिका परिषद बिलरियागंज बाजार में कांग्रेस पार्टी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ ।
कार्यालय का उद्घाटन सगड़ी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पद की प्रत्याशी रह चुकी राणा खातून ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे मिर्जा शाने आलम वेग ने कहा कि, आज इस बैठक में आप लोगों से विचार लिया जाएगा कि जो नगर पालिका परिषद बिलरियागंज नवनिर्वाचित हुई है जिससे 66 राजस्व ग्राम पंचायत प्रभावित हुई हैं, और 46 ग्राम प्रधानों को उनके अधिकार से वंचित कर दिया गया। इतना ही नहीं नगर पालिका परिषद में इस गांव के लोग गरीब मजदूर किसान जहां तहां खेत खलिहान में अपना मकान बना लेते थे, लेकिन अब उनके लिये यह मकान बनाना इतना आसान नहीं होगा ।
क्यों कि अब नया मकान बनवाने के लिए अमीर हो चाहे गरीब उसके लिए नगर पंचायत दफ्तर का चक्कर काटना होगा और नया नक्शा पास कराना होगा, जब तक नगर पालिका परिषद से नक्शा नहीं मिल जाता तब तक कोई व्यक्ति अपना मकान नहीं बनवा पाएगा। इतना ही नहीं पानी बिजली कि बिल भी महंगी हो जाएगी जो टैक्स के रूप में देना होगा।
इसके अलावा और भी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, किंतु जब नगर पंचायत नगर पालिका परिषद में बदला जा रहा था उस समय तो लोगों को लगा कि हमारे क्षेत्र का विकास होगा मगर जैसे-जैसे लोग कठिनाइयों के बारे में जानना चालू किए वैसे वैसे लोग दबी जुबान में कहना शुरू कर दिए कि यह ठीक नहीं होगा। इसलिए आज कांग्रेस पार्टी के इस बैठक में लोगों का यह विचार लिया जाएगा कि क्या नगर पालिका परिषद को रहने दिया जाए या इसको हटाने के लिए कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाए । जैसे ही लोगों का विचार मिल जाता है उसके बाद से कांग्रेस पार्टी की चुनावी घोषणा पत्र में शामिल कर दिया जाएगा और अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो नगर पालिका परिषद को समाप्त करके पुनः 66 राजस्व ग्राम पंचायतें बहाल कर दी जाएगी और 46 ग्राम प्रधानों को दोबारा अपना काम करने का मौका मिलेगा। इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, राम बहादुर सिंह, त्रिभुवन दुबे, मनोज गौतम, मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश दिनेश यादव राणा, खातून नजम सनीम, प्रदीप यादव, राम गणेश प्रजापति, काजी अकीलउर रहमान, सुधाकर पाठक, वसीम मिर्जा, साने आलम बेग, पीसीसी प्रवक्ता आदि लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी आजमगढ़ हवलदार सिंह ने किया व संचालन मिर्जा साने आलम बेग ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago