सपा सरकार बनी तो बेरोजगारो को मिलेगी नौकरी – विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को पाचवें दिन वोट बढ़ाओ बुथ जिताओ सप्ताह कार्यक्रम के दौरान बालू छापर मे कैम्प लगाया गया। इस दौरान नौजवान व अठारह साल से ऊपर के लडको को वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने की आन लाईन जानकारी दी गई। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा जनता के हक के लिए संघर्ष करना हमारा काम हैं और करते भी रहेंगे। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने सरकार बना कर जनता को धोखा देने का काम किया है, उसे आम जनता और विकास से कुछ लेना देना नहीं है। जिसका देन हैं की पिछली भाजपा सरकार के छ साल के कार्यकाल से कपरवार – रूद्रपुर मार्ग टूटा हुआ है और सडक पर गड्ढा मुक्ति और पैचिंग की लुट मची हुई हैं, अगर एक हप्ते के अन्दर कपरवार रूद्रपुर मार्ग पर काम शुरू नहीं हुआ तो सडक बनाने की माग को लेकर धरने पर बैठने का काम करुगा और मैं आप सभी नौजवान साथियों से अपील करता हूँ की अगर चौबीस लोक सभा चुनाव मे सपा ज्यादा सीटे जीती और सरकार बनी तो अगनि वीर जैसी व्यवस्था हटाने का भी काम करेगी, इस लिए आप सभी से अपील हैं आने वाले लोक सभा चुनाव में वोटर लिस्ट मे नौजवान साथियों को ज्यादे से ज्यादे जोडने का काम करें और आने वाले लोक सभा चुनाव में विकास विरोधी, नौजवान विरोधी, व्यपार विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करे। इस दौरान मुख्य रूप से इमरान, शैलेन्द्र कुमार, अजित प्रसाद, पट्टु यादव, तारकेश्वर, संतोष प्रजाति, शकर प्रजाति, आशिष पटेल, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

2 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

3 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

4 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

5 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

13 hours ago