मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देवरिया ओवरऑल बना चैंपियन

देवरिया( राष्ट्र की परम्परा )
माध्यमिक विद्यालय मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 30 अक्टूबर को कांति देवी इंटरमीडिएट कॉलेज खड्डा कुशीनगर में आयोजित की गई जिसमें गोरखपुर,महाराजगंज, कुशीनगर एवं देवरिया के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में देवरिया के 33 खिलाड़ियों में से 21 स्वर्ण पदक प्राप्त कर ओवरऑल मंडल में चैंपियन बने। इन सभी खिलाड़ियों को प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए 6 नवंबर मिर्जापुर में होने वाले प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है।
गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रतिभागियों का विवरण निम्नवत है-
14 वर्षीय बालक/ बालिकाओं में रितेश कुशवाहा,ऐश्वर्य राज सिंह,रितु कुशवाहा,सिद्धि प्रजापति,वैष्णवी,रिद्धि प्रजापतिl
17 वर्षीय बालक/ बालिका में अविनाश यादव, रितिक शर्मा, सत्यम मिश्रा, अभिषेक कुमार, समीर कुमार यादव, उत्कर्ष प्रकाश राय, समृद्धि गुप्ता, तुशिका वर्मा, ज्योति, आयुषी मल्ल।19 वर्षीय बालक /बालिका में अभिषेक चौहान, संदीप प्रसाद, माधव वर्मा, शुभम जायसवाल, अनु कुमारी।
इन खिलाड़ियों के देवरिया आगमन पर कलिंद इंटरमीडिएट कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मिथिलेश कुमार सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद तथा अध्यक्षता श्री संजय शाही जिला क्रीड़ा सचिव उपस्थित रहे। गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की आज जनपद देवरिया इन खिलाड़ियों के गोल्ड मेडल लाने पर गौरवांवित है। निरंतर प्रयत्न करके ही किसी भी खेल में खिलाड़ी शिखर तक पहुंच सकते हैं। प्रांतीय खेल में जाने के लिए इन सभी खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई। उक्त अवसर पर जनपदीय ताइक्वांडो संयोजक वकील सिंह ने कहा कि हार और जीत बहुत मायने नहीं रखता खेल में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है जो मेडल पाए हैं वह खिलाड़ी और प्रयास करें तथा मेडल न पाने वाले खिलाड़ी निराश ना हो अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत करें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। उक्त अवसर पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह, राम, संदीप कुमार मल्ल, दिलीप यादव, श्रीनिवास सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पेमे की पहली ऑफलाइन ब्रांच शुरू क्रेडिट एक्सेस को मिलेगा बढ़ावा

गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की…

2 hours ago

आबादी और कोटही माता मंदिर के बीच संचालित शराब की दुकानों पर ग्रामीणों का विरोध

जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़…

2 hours ago

भेषजिक मुख्य परीक्षा 29 जून को

14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल एक पाली में होगी परीक्षा, सुरक्षा व निष्पक्षता…

3 hours ago

2.25 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास, बृजमनगंज के आठ वार्डों की बदलेगी तस्वीर

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, समयबद्ध तरीके से…

3 hours ago

1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की समय-सारिणी जारी

4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को…

3 hours ago

देवरिया में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हॉकर को तेज रफ्तार जिप्सी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को…

1 day ago