सी-विजिल एप से करें चुनाव संबंधी शिकायत, 100 मिनट में होगा निस्तारण
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा प्रत्याशियों के प्रलोभन को अब आम जनता भी सबके सामने ला सकती है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल ऐप बनाया है। जिसका उपयोग आम जनता और मतदाता शिकायत दर्ज करने में कर सकेंगे।
लोकसभा चुनाव के दौरान कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता मिले या कोई भी उन्हें प्रलोभन दे तो उसकी फोटो खींचकर इस ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। 100 मिनट के अंदर चुनाव आयोग की टीम वहां पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करेगी।
भारत निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें करने और कार्यवाही करने के लिए तेज गति से काम करने की जरूरत महसूस की है। कई बार उल्लंघन की सूचना में देरी से मिलने के कारण फ्लाइंग स्काट दोषियों का पता नहीं लगा पाता था। साथ ही वायरल फोटो या वीडियो में की गई छेड़छाड़ से भी साक्ष्य का जुटाने में मुश्किलें होती थीं। आयोग ने महसूस किया है कि बड़ी संख्या में झूठी और गलत सूचनाओ से उड़नदस्ते का समय और श्रम बर्बाद होता था। इसलिए अब सी-विजिल ऐप लांच किया है। सी- विजिल ऐप का अर्थ जागरूक नागरिक है। इसमें फास्ट-ट्रैक कम्प्लेन, रिसेप्शन और निवारण प्रणाली विकसित की गई है। सी विजिल ऐप चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता और उम्मीदवारों के खर्च संबंधी उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के लिए एक अभिनव मोबाइल फोन ऐप्लिकेशन है। जो लाइव फोटो व वीडियो ही कैप्चर करेगा।
सी- विजिल ऐप को आपरेट करना भी बहुत आसान है। इसका उपयोग चुनाव की अधिसूचना लगने के साथ ही उल्लंघनों की शिकायत के लिए किया जा सकता है। इसकी खासियत है कि यह केवल लाइव फोटो व वीडियो और ऐप के भीतर से आटो लोकेशन ही कैप्चर करता है ताकि उड़नदस्ते को कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य मिल सकें। इंटरनेट कनेक्टिविटी होना मोबाइल फोन में जरुरी इस एप को किसी भी स्मार्टफोन में अपलोड कर सकते हैं। मोबाइल फोन में कैमरा, इंटरनेट कनेक्टिविटी और जीपीएस एक्सेस होना जरुरी है। एप के माध्यम से आमजन अनियमितताओं की घटनाओं को तत्काल कुछ ही मिनट में रिपोर्ट कर सकते हैं।
शिकायत के लिए किसी को भी रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है। सी विजिल ऐप जागरूक नागरिकों को जिला नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी और उड़नदस्ता व स्थिति को निगरानी दल से तत्काल जोड़ता है
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…