सुबह 6 बजे शाही जामा मस्जिद और 7 बजे ईदगाह में होगी नमाज
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर के मोहल्ला गांधी स्थित रशीदिया मस्जिद के प्रांगण में आगामी 7 जून को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शेख अनवर साहब ने की। इसमें ईदगाह कमेटी के सदर मुजम्मिल हुसैन समेत कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ईद-उल-अजहा की नमाज शाही जामा मस्जिद में सुबह 6:00 बजे तथा ईदगाह में सुबह 7:00 बजे अदा की जाएगी। ईदगाह कमेटी के सदर मुजम्मिल हुसैन ने लोगों से समय से पहुंचने की अपील की, ताकि नमाज समय से अदा की जा सके। उन्होंने त्यौहार के अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का भी संदेश दिया। बैठक में कारी फिरोज (इमाम शाही जामा मस्जिद), इमाम अख्तर (इमाम रशीदिया मस्जिद), मोहम्मद फहीम, रिजवी अंसारी, दिलशाद अहमद, गौहर खान, इमरान खान, आरिफ अंसारी, फैजी अंसारी, मन्नू अंसारी, राजू भाई, हाफिज रमजान, जावेद इकबाल अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे
भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…
पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…