आइडियल पत्रकार संगठन मार्टिन गंज तहसील का हुआ विस्तार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। आइडियल पत्रकार संगठन तहसील इकाई मार्टिनगंज का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा द्वारा पत्रकार मोहम्मद सफदर खान निवासी महुवारा को, संगठन मंत्री मार्टिनगंज तथा पत्रकार बृजेश यादव को तहसील मीडिया प्रभारी मार्टिनगंज के पद पर नियुक्त किया गया है। तहसील अध्यक्ष अनुराग सिंह की संस्तुति पर तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश संरक्षक डॉ पृथ्वीराज सिंह की सहमति पर यह नियुक्तियां की गई है। प्रदेश संरक्षक डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह की उपस्थिति में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि हमें संगठन द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए हम अपने समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीयों का आभार प्रकट करते हैं, उन्होंने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का अपनी पूरी ताकत से पूर्ण प्रयास करेंगे। पत्रकारों के हित एवं संगठन के हित के लिए जो भी वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया जाएगा उसका हम अक्षरशः पालन करेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, नर्वदेश्वर मिश्रा, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, तहसील अध्यक्ष अनुराग सिंह, तहसील संरक्षक अजय उपाध्याय तथा मार्टिनगंज क्षेत्र के सभी पत्रकार साथियों ने दोनों पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

Anil Ambani के मुंबई स्थित ‘Abode’ पर ED की कार्रवाई, 3716 करोड़ की संपत्ति अटैच

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…

7 hours ago

T20 World Cup 2026: न्यूज़ीलैंड से हारकर श्रीलंका बाहर, सेमीफाइनल की उम्मीदें टूटीं

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। New Zealand national cricket team ने Sri Lanka national cricket team…

7 hours ago

होली से पहले यूपी शिक्षकों को बड़ा तोहफा: इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के पर्व होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी…

7 hours ago

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…

14 hours ago

26 फरवरी इतिहास: जानिए आज के दिन जन्मी महान भारतीय हस्तियां

26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…

14 hours ago

26 फ़रवरी का इतिहास: दुनिया भर में घटीं बड़ी घटनाएँ, जानिए क्यों खास है यह दिन

26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…

15 hours ago