शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)
जैतीपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव बरी प्रसिद्धिपुर में रविवार रात हादसा हो गया।मच्छर भगाने को झोपड़ी के बाहर जलाई आग बेजुबानों के लिए काल बन गई।तेज हवा के कारण आग नें झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।आग से एक भैंस सहित चार बकरियों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई।वहीं चार भैंस एक गाय झुलस गई।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।बरी प्रसिद्धिपुर के तेजराम कश्यप नें रविवार शाम मच्छर भगाने को झोपड़ी के बाहर आग जला कर धुआं किया।घर पर जाकर सो गए।रात करीब एक बजे हवा चलने से उड़ी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई।आग ने देखते ही विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे झोपड़ी में बंधे कई जानवर आग की चपेट में आ गए। रस्सी जलने से कई बकरियां भाग गई।आग से एक भैंस व चार बकरियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इसके साथ ही झोपड़ी में बंधी चार भैंस एक गाय भी झुलस गई।ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाकर घायल पशुओं को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने पड़ताल की।सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहम्मद शोबान नें पशुपालकों से जानकारी लेकर आग से झुलसे हुए पशुओं का इलाज कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बताया काफी गंभीर हादसा हुआ है।आग से चार भैंस एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई है।पूर्व प्रधान विनय कुमार सिंह नें बताया गांव में मच्छरों का प्रकोप है। मच्छर भगाने को जलाई आग से कई जानवर बुरी तरह झुलस गए है।हादसे में एक भैंस व चार बकरियों की मौत हो गई।घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को दे दी है।लेकिन मौके पर तहसील से कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा है।पशु पालक परेशान है।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहम्मद शोबान नें बरी प्रसिद्धपुर जाकर आग से झुलसे पशुओं का इलाज किया।
बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…
14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…
🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…
UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…