पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, दो मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। चिलुवाताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत मीरपुर गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी सोनू सिंह (पुत्र अरविंद सिंह) ने किसी बात को लेकर अपनी 30 वर्षीय पत्नी वंदना सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात सोनू सिंह ने घर में रखे सड़क खोदने वाले गैंती से पत्नी के कनपटी पर वार किया। गंभीर रूप से घायल वंदना को ससुर अरविंद सिंह ने तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाकर इलाज के लिए दाखिल कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर में मौजूद परिवारजन और ससुर अरविंद सिंह ने बहू को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सोनू सिंह लगातार वार करता रहा जब तक वंदना की मौत नहीं हो गई। घटना के बाद से परिवार और गांव में मातम का माहौल है। वंदना के दो मासूम बेटे, उम्र 8 वर्ष और 6 वर्ष, अपनी मां की मौत पर फूट-फूट कर रो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सोनू सिंह का ससुराल मीरपुर के बगल के गांव उसका में है। घटना की सूचना पर चिलुवाताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव मजनू चौकी प्रभारी और पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के बयान दर्ज किए।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

CCTV में कैद मौत का लाइव मंजर, वकील पर बरसी गोलियां

मिर्जापुर में फिल्मी अंदाज में वकील की हत्या मिर्जापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश…

10 minutes ago

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

9 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

16 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

17 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

17 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

17 hours ago