पुलिस की पिटाई से आहत आरोपित व्यक्ति ने लगाई फांसी इलाज के दौरान मौत

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के तरवां थाना क्षेत्र के ठाटा ऊचहुंआ गांव निवासी एक युवक की छेड़खानी के आरोप मे एक पखवारा पूर्व पिटाई हुई थी।परिजनों का आरोप है कि उसकी पिटाई एक महिला के कहने पर तरवा थाना की पुलिस ने किया था।जिससे आहत होकर ने फांसी लागा लिया । किन्तु परिजन किसी तरह से उसे बचाकर उसका उपचार कराने लग गए ,इसी बीच रविवार की सुबह घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजन तरवां थाना पुलिस पर ही मारने-पीटने का आरोप लगा रहे हैं। इस बाबत एसपी को भी मृतक के पुत्र ने पत्रक दिया था। मौत की सूचना पर तरवां पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने पहुंची तो परिजन शव देने से इंकार कर दिए। समाचार लिखे जाने तक एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर जुटी थी। ठाटा ऊंचहुंआ गांव निवासी शोभनाथ चौहान की बीते सात जनवरी की रात पिटाई हुई थी। गंभीर चोट के चलते वह बेहोश हो गया था। परिजन उसे पहले राजकीय मेडिकल कालेज ले गए। जहां से जिला अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज कराया। इसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी जवाब देने पर परिजन उसे पुनरू राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह शोभनाथ की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि एक महिला की शिकायत पर पहुंची तरवां थाना पुलिस के सिपाहियों ने ही शोभनाथ की पिटाई की थी। थाने पर शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई तो एसपी को भी पीड़ित के पुत्र धीरज चौहान ने पत्रक दिया था। युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। मौत की सूचना पर तरवां थाना पुलिस मृतक के घर पहुंची तो परिजन शव देने से इंकार कर दिया। परिजन पहले दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद मौके पर कई थानों की फोर्स के साथ ही सीओ हितेंद्र कृष्ण, एसडीएम लालगंज सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी भी पहुंच गए। परिजनों को समझाने की कवायद चलती रही।
एसओ तरवां राम प्रसाद बिंद ने बताया कि पुलिस ने युवक की पिटाई नहीं किया है। बीते सात जनवरी को वह एक महिला के घर में घुस गया था। जिस पर महिला ने उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसकी आत्मग्लानि में उसने फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए ले गए और रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? 16% मार्जिन पर देशभर की नजर

अस्पतालों के भारी-भरकम बिल, महंगी जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग पर…

5 hours ago

बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट RJD के खाते में, स्नातक पर JDU के नीरज कुमार की बढ़त बरकरार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…

6 hours ago

आज का इतिहास: कैंसर चिकित्सा, हिंदी साहित्य और राजनीति के इन सितारों को नमन

28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…

6 hours ago

28 अक्टूबर जन्मदिन विशेष: राजनीति, साहित्य, संगीत और तकनीक के इन सितारों की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 28 अक्टूबर का इतिहास: कुछ जन्मदिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं होते,…

6 hours ago

28 अक्टूबर का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसके रिश्तों में आएगी मिठास?

आज 28 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों…

6 hours ago