संदिग्धावस्था में 32 वर्षीय युवक की मौत

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना ग्राम पंचायत में शुक्रवार की सायं धर्म सिंह 32 वर्ष नामक एक युवक अपने घर से किसी कार्य वश निकला, किंतु देर रात्रि तक वापस घर नहीं पहुँचा। इस दौरान परिजनों ने उसे ढूँढनें का प्रयास किया। किंतु सफलता नहीं मिली। शनिवार को तड़के सुबह पड़ोसी हथिनी गाँव के कुछ लोग अपने खेतों की तरफ गए तो सिवान में अचेत अवस्था में उक्त युवक पड़ा मिला। लोगों ने परिजनों को सूचित किया ।परिजन युवक को गंभीर स्थिति में लेकर घर आए तथा पुनः इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक नीजी चिकित्सालय पहुँचे।जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।धर्म सिंह के शव को लेकर परिजन घर पहुँचे तथा दाह संस्कार की तैयारी में जुट गए। उसी समय मौके पर पहुँची पुलिस ने संदेहजनक अवस्था में मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।
मृत युवक घर पर ही खेती किसानी करता था।वह अपने पीछे बूढ़े पिता, पत्नी एवं दो अबोध बच्चों को छोड़ गया है। जिसमें बड़ा पुत्र 2 वर्ष का तथा छोटा एक माह का है। युवक को संदेहास्पद मौत के संबंध में ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा देखी गई ।
थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार यादव का कहना था कि घटना उनके संज्ञान में है किंतु परिजनों द्वारा किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। फिर भी पुलिस घटना के बारे में बारीकी से तहकीकात कर वास्तविकता पता करने में जुटी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

समाजसेवियों के लिए नजीर बने हैं संजय तिवारी

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के जरिए जरूरतमंदों दे रहे हैं बेहतर इलाज निशुल्क बस चलवा कर…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? 16% मार्जिन पर देशभर की नजर

अस्पतालों के भारी-भरकम बिल, महंगी जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग पर…

6 hours ago

बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट RJD के खाते में, स्नातक पर JDU के नीरज कुमार की बढ़त बरकरार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…

7 hours ago

आज का इतिहास: कैंसर चिकित्सा, हिंदी साहित्य और राजनीति के इन सितारों को नमन

28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…

7 hours ago

28 अक्टूबर जन्मदिन विशेष: राजनीति, साहित्य, संगीत और तकनीक के इन सितारों की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 28 अक्टूबर का इतिहास: कुछ जन्मदिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं होते,…

8 hours ago