भवन का हैण्ड ओवर न होने से मूलभूत सुविधाओं से वंचित है सैकड़ों गरीब परिवार

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) ।गरीबों के लिए बनाए गए आवास के निर्माण के बारह वर्ष बीत गए परन्तु डूडा बनाएं ग ए भवन को नगर पालिका परिषद उतरौला को अभी तक हैण्ड ओवर नहीं कर सका। भवन का हैण्ड ओवर न होने से नगर पालिका परिषद उतरौला गरीबों को मूलभूत सुविधाओं को नहीं दे पा रहा है।
मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में उतरौला कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर में डूडा ने सैकड़ों मकान गरीबों के लिए बनवाए थे। लेकिन मायावती का शासनकाल हटने पर निर्माणदाई संस्था मकान का निर्माण अधूरा छोड़कर भाग ग ई। हालत यह है कि मकान में पानी आपूर्ति के लिए पेयजल की टंकी का निर्माण नहीं कराया गया। बने हुए मकानों में पेयजल आपूर्ति के लिए छतों पर पानी की टंकी नहीं रखी गई।‌ मकानों में पीने के लिए पाइप नहीं लगाए गए हैं। मजबूरन गरीब लोग नीचे लगे इण्डिया मार्का नल से बाल्टी में पानी भर कर तीन मंजिला मकान में पानी ले जाते हैं। मकानों में बिजली वायरिंग नहीं है। घटिया निर्माण सामग्री को लाए जाने से उसके दीवाल के प्लास्टर व दीवाल जगह जगह टूट ग ए है। कूड़े की ढेर की सफाई न होने से गन्दगी का ढेर लगा रहता है जिसकी गन्दगी व बदबू से गरीबों का रहना मुश्किल हो गया है।
आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष सविता गुप्ता ने बताया कि डूडा ने गरीबों के लिए मकान बनाया था लेकिन निर्माण के बाद से डूडा ने नगर पालिका परिषद उतरौला को अभी तक हैण्ड ओवर नहीं किया है। भवन हैण्ड ओवर न होने से जर्जर होता जा रहा है। नगर पालिका परिषद उतरौला को हैण्ड ओवर न होने से नगर पालिका परिषद उतरौला मकानों में रह रहे गरीबों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

38 minutes ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

2 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

3 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

10 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

10 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

10 hours ago