“पेड़ पौधों के बिना मानव का अस्तित्व नहीं” – वृक्षारोपण महाभियान में उमड़ा जनसैलाब

(कन्हैया कुमार यादव व पवन पाण्डेय की रिपोर्ट )

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए देवरिया जनपद में वृहद वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। बघौचघाट क्षेत्र के पथरदेवा ब्लॉक अंतर्गत रामेश्वर मानकी उत्तर माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मीपुर में विश्व विजय कल्याण ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों फलदार और औषधीय पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के प्रबंधक दीपक कुमार मिश्रा ने कहा, “पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं, इनके बिना मानव जीवन की कल्पना असंभव है। पर्यावरण को संरक्षित करने में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।” कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, अश्विन मिश्र, प्रियंका तिवारी, रवींद्र राय, नंदकिशोर, जगदीश गुप्त, नीतू मिश्रा, सरिता सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसी क्रम में अहिरौली स्थित देवता देवी महिला महाविद्यालय में शिक्षकों और छात्राओं ने मिलकर पौधरोपण किया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्रबंधक नीलेश्वर राय ने छात्राओं से कहा, “हर छात्रा अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाए। यह सरल लेकिन प्रभावशाली कार्य, मां के सम्मान के साथ-साथ धरती के स्वास्थ्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि जैसे मां जीवन देती है, वैसे ही पेड़ भी जीवनदायी हैं और आने वाली पीढ़ियों को पोषण, सुरक्षा और भविष्य प्रदान करते हैं।

इसी अभियान के अंतर्गत ग्राम मेंदीपट्टी के ग्रामप्रधान उपेंद्र लाल श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और उनके संरक्षण का जिम्मा भी उठाया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर स्वच्छ और हरित पर्यावरण के निर्माण में योगदान की अपील की।

इस मौके पर देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, राजू राय, विवेक राय, सुजीत यादव, रत्नेश यादव, राहुल मिश्रा, दीपक कुमार मिश्रा, राजेंद्र द्विवेदी, अश्विन मिश्र, प्रियंका तिवारी, रवींद्र राय, नंदकिशोर, जगदीश गुप्त, नीतू मिश्रा और सरिता सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

पशु चिकित्सालयों और गौआश्रयों में भी चला वृक्षारोपण अभियान

इसी वृक्षारोपण महाभियान के तहत नगर पंचायत बैतालपुर अंतर्गत पशु चिकित्सालय परिसर में भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी, वेटनरी फार्मासिस्ट राकेश भारती, पैरावेट धर्मेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र और महेंद्र यादव ने मिलकर पौधे लगाए। डॉ. यादव ने सभी कर्मियों को रोपित पौधों की नियमित देखभाल के निर्देश दिए।

पशु चिकित्सालय पहाड़पुर परिसर में फार्मासिस्ट सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने पौधारोपण किया, वहीं बलटिकरा स्थित अस्थाई निराश्रित गौआश्रय स्थल पर एडीओ चंद्र भूषण त्रिपाठी, ग्राम विकास अधिकारी नन्हे सिंह, देवेश प्रताप मिश्र, सुरेश जायसवाल और अनिकेत ने पौधे लगाए। इस अभियान में ग्राम प्रधान उमेश कुमार और सफाईकर्मी सोनू, संतोष शर्मा और घरभरन ने सक्रिय सहयोग किया।

वृक्षारोपण महाभियान के इस व्यापक आयोजन ने यह संदेश दिया कि प्रकृति का संरक्षण केवल एक दिन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह सतत प्रयास और सामूहिक भागीदारी की मांग करता है। इस तरह के आयोजन निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ वातावरण की नींव रखेंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

2 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

2 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

2 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

14 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

14 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

14 hours ago