राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराई आल्टो कार, पांच की मौत

कौशांबी | (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कोखराज थाना क्षेत्र स्थित ककोढ़ा गांव के सामने एक अनियंत्रित आल्टो कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जा घुसी और तेज रफ्तार डंपर से भिड़ गई।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के अनुसार, यह कार प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही थी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों में अब तक फतेहपुर जिले के एमरा गांव निवासी राज बहादुर (55) और आदित्य कुमार (35) की पहचान हो चुकी है। शेष तीन मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है, और उनके पहुंचने पर ही बाकी शवों की पहचान संभव हो सकेगी।

पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 minutes ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

14 minutes ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

19 minutes ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

6 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

7 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

7 hours ago