संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा बाईपास के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, भिनखिनी गांव निवासी श्यामा त्रिपाठी (30), पत्नी अंगद त्रिपाठी, गोरखपुर में इलाज कराने गई थीं। वह अपने भतीजे विशाल त्रिपाठी, निवासी बरंडा थाना खजनी (गोरखपुर), के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। शाम करीब पांच बजे डीघा बाईपास के पास गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहा विशाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठी श्यामा त्रिपाठी कंटेनर के पिछले पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर तेज रफ्तार में था और ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ।
ये भी पढ़े – राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए कैकेयी ने दिया था ममतत्व का बलिदान
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक की पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।
ये भी पढ़े – महराजगंज में गैस एजेंसी बना रणक्षेत्र: बुकिंग विवाद में जमकर मारपीट, 14 लोगों पर मुकदमा
न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया स्थित एचपी गैस एजेंसी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…