भीषण बस हादसा: आग में झुलसे 20 से अधिक लोगों की मौत की आशंका, मुख्यमंत्री नायडू ने जताया शोक

कुरनूल/आंध्र प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की यात्री बस में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह दर्दनाक हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चिन्ना टेकुर गांव के पास हुआ। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे के वक्त 39 यात्री सवार थे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय बस में कुल 39 लोग सवार थे। हादसा तड़के उस वक्त हुआ जब बस कुरनूल के बाहरी इलाके उलिंडाकोंडा के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक बस से टकरा गई, जिससे बाइक बस के नीचे फंस गई और ईंधन टैंक फटने से आग लग गई। कुछ ही सेकंड में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।

सीएम नायडू और मंत्री नारा लोकेश ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा शोक जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि,

“कुरनूल जिले में हुई बस दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि सभी घायलों को हरसंभव मदद दी जाए।”

वहीं, मंत्री नारा लोकेश ने भी हादसे को हृदयविदारक बताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

घायलों को कुरनूल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 12 लोगों को घायल अवस्था में कुरनूल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कई शव अब तक बरामद किए जा चुके हैं।

बताया जा रहा है कि ज्यादातर यात्री हैदराबाद के रहने वाले थे। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago