सकुशल मोहर्रम सम्पन्न कराने एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सम्मानित किए गये सैय्यद अदनान फर्रुख शाह ( मियां साहब) व सैय्यद अयान अली शाह मियां साहब ने सदैव गोरखपुर में शांतिदूत के रूप में काम किया- पदमश्री डॉ रामचेत चौधरी मियां साहब और इमामबाड़ा इस्टेट का इतिहास 350 वर्षों से भी अधिक पुराना है- मिन्नत गोरखपुरी
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मोहर्रम को कुशल सम्पन्न कराने के पदमश्री डॉ राम चेत चौधरी व युवा कवि एवं शायर मिन्नत गोरखपुरी के नेतृत्व में इमामबाड़ा इस्टेट के सज्जादानसीन सैय्यद अदनान फर्रुख शाह ( मियां साहब)व उनके पुत्र सैय्यद अयान अली शाह (छोटे मियां साहब ) को पार्षद धर्मशाला बाजार छठी लाल गुप्ता एवं अख्तर अली के साथ माला पहनाकर दुशाला भेंट करके पुष्पगुच्छ देकर एवं स्मृति चित्र देकर सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर पदम श्री डॉ रामचेत चौधरी ने कहा कि मियां साहब ने सदैव गोरखपुर में शांति दूत के रूप में काम किया है |युवा कवि एवं शायर कार्यक्रम संयोजक मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि इमामबाड़ा इस्टेट और मियां साहब का इतिहास 350 वर्षों से भी अधिक पुराना है |
वहीं पार्षद धर्मशाला बाजार छठी लाल गुप्ता ने कहा कि आज कितना पवित्र दिन है की गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मियां साहब और उनके पुत्र को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ |साथ ही साथ इमामबाड़ा इस्टेट के मीडिया प्रभारी व मेला संयोजक मंजूर आलम को भी सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम के सहसंयोजन गौतम गोरखपुरी ने सभी के प्रति अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद व्यापित किया |
इस अवसर पर अख्तर अली, ई.अहमद राजा, सैय्यद इरशाद अहमद,हाजी सोहराब खान, शकील शाही ,सैय्यद वसीम इकबाल, मोनू खान,विक्की सिंह,अरविंद हरी गुप्ता,रेहान,आतीफ अहमद,फजल खान आदि मौजूद रहे |
अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…
AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…
Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…
गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…