गृह विज्ञान परीक्षा: समझकर पढ़ें, आत्मविश्वास से लिखें

एजुकेशन डेस्क (राष्ट्र की परम्परा)। बोर्ड परीक्षाओं में गृह विज्ञान विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि विद्यार्थी शांत वातावरण में अध्ययन करें। विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह का समय पढ़ाई के लिए सबसे उपयुक्त होता है, क्योंकि इस समय मन अधिक एकाग्र रहता है। गृह विज्ञान विषय की शिक्षिका रेनू भास्कर के अनुसार परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले विद्यार्थियों को अपने नोट्स अच्छी तरह तैयार कर लेने चाहिए। इससे पूरे पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति व्यवस्थित ढंग से हो पाती है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी किसी भी प्रश्न को पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके उत्तर को रटने के बजाय समझकर याद करें। समझकर पढ़ने से जानकारी लंबे समय तक स्मृति में रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी गृह विज्ञान विषय के तीन से चार साल पुराने प्रश्नपत्रों को अवश्य देखें और यूपी बोर्ड की वेबसाइट से मॉडल पेपर डाउनलोड करके अभ्यास करें। मॉडल पेपर और पुराने पेपर परीक्षा के पैटर्न को स्पष्ट करते हैं और विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।
उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यार्थी परीक्षा में सबसे पहले अधिक अंक वाले प्रश्नों को हल करें। इससे पास होने के लिए आवश्यक अंक आसानी से सुनिश्चित किए जा सकते हैं। इसके अलावा महत्वपूर्ण बिंदुओं को पहले से चिन्हित करके दोहराना भी बेहद उपयोगी होता है।

टाइम टेबल बनाकर तैयारी करें
श्रीमती भास्कर ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए समय-सारिणी बनाना बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों को यह तय करना चाहिए कि किस समय पढ़ाई करनी है, किस समय आराम करना है और किस समय भोजन व अन्य गतिविधियाँ करनी हैं। समय-सारिणी का पालन करने से तैयारी में निरंतरता बनी रहती है। परीक्षा के पूर्व रिविजन के लिए भी पर्याप्त समय बचाकर रखना आवश्यक है। उन्होंने यह भी सलाह दी कि परीक्षा के दिनों में विद्यार्थियों को अपनी नींद पूरी लेनी चाहिए, ताकि तनाव से बचा जा सके।

सुझाव

  • गृह विज्ञान की तैयारी सुबह के शांत वातावरण में करने से अधिक लाभ मिलता है।
  • तैयारी शुरू करने से पहले अपने व्यवस्थित नोट्स तैयार करें।
  • नोट्स बनाते समय अर्थ, परिभाषा, आवश्यकता, लाभ-हानि, प्रकार, प्रभावित करने वाले कारक आदि सभी बिंदु शामिल करें।
  • दीर्घ, लघु और वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर लिखने का अभ्यास अवश्य करें।
  • प्रश्नों के उत्तर रटने के बजाय समझकर याद करें।
  • नियमित पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाएं और उसी के अनुसार कार्य करें।
  • पढ़ाई, भोजन और नींद, तीनों का संतुलन बनाए रखें।
  • परीक्षा से पहले रिविजन के लिए समय अवश्य निकालें।
  • परीक्षा के दौरान मन को शांत रखें और किसी भी शंका पर सहायता लेने से न हिचकें।
    यह सुझाव विद्यार्थियों को गृह विज्ञान विषय में बेहतर प्रदर्शन करने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने में मदद करेंगे।
rkpshomnath

Recent Posts

दीपावली पर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को…

13 hours ago

समाधान दिवस में 130 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण

डीएम ने खलीलाबाद में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश…

13 hours ago

मऊ की जनता त्रस्त, विधायक अदालती मुकदमों में व्यस्त: शक्ति सिंह ने अब्बास अंसारी से पूछे सात सवाल

30 वर्षों की राजनीति पर उठाए सवाल, बंद कपड़ा मिलों के पुनरुद्धार, बुनकरों के रोजगार…

13 hours ago

छठ महापर्व को लेकर नगर निगम की व्यापक तैयारी, गोरखपुर के 327 घाटों पर सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

24 प्रमुख छठ स्थलों पर विशेष व्यवस्था, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की भी…

13 hours ago

मानसिक मंदित आश्रय गृह के बच्चों संग पुलिस ने मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और मोमबत्तियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का ही नहीं, बल्कि दूसरों…

13 hours ago

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 52 वर्षीय अधेड़ की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग पर रुद्रवार स्थित काली माता मंदिर के…

13 hours ago