आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाना पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के शहाबुद्दीनपुर वार्ड में, आजमगढ़ मेन रोड पर स्थित आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कामरेड निजामुद्दीन अमृत सरोवर के पास, दर्जनों वृक्ष लगाकर महा महोत्सव को सफल बनाया ।इस मौके पर होमगार्ड कंपनी कमांडेंट बिलरियागंज बुधिराम यादव के साथ दीनानाथ उपाध्याय, लल्लन यादव, धर्मदेव यादव, रामवृक्ष यादव, सुरेंद्र प्रताप यादव, सुभाष राय, सुभाष चंद्र यादव, बाबूराम यादव सहित आदि होमगार्डों ने वृक्षारोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अमृत सरोवर के स्थल पर जगह-जगह वृक्ष लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाने का संकल्प प्रयास किया। इस मौके पर होमगार्ड कंपनी कमांडेंट बुधिराम यादव ने कहा कि वृक्षारोपण से जहां पर्यावरण शुद्ध होता है वही मानसून भी आने की पूरी संभावना बनी रहती हैं, तथा लोग खुली हवा में सांस लेते हैं। और जहरीली हवाओं को शुद्ध करने में वृक्ष पूरी तरह से एक डॉक्टर का रोल अदा करता है, इसलिए हम चाहेंगे कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम हमेशा चलता रहे न की किसी खास पर्व पर या किसी उपलक्ष्य में।
उनके समर्थन में सभी होमगार्डों ने संकल्प लिया कि हम लोग हमेशा वृक्षारोपण करके इन पौधों को सदैव देखरेख करते हुए बड़ा करने का प्रयास करेंगे ना कि वृक्षारोपण करके लावारिस की तरह छोड़ देंगे, जिससे वह 2 दिन तो हरा भरा रहे इसके बाद पानी और खाद के अभाव में मुरझा जाए।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…