मौका देख ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार
कोपागंज (राष्ट्र की परम्परा)स्थानीय थाना क्षेत्र के बापू इंटर कालेज के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे चपेट में आने से होमगार्ड की मौके पर मौत हो गयी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन में जुट गयी।वही ट्रैक्टर चालक मौका देख ट्रैक्टर सहित फरार हो गया।
क्षेत्र के सेन्दूराईच निवासी 62 वर्षीय सुभाष राम बुधवार को सुबह 8.15 बजे मोटरसाइकिल से घर की तरफ जा रहे थे।अभी वह बापू इंटर कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि कोपागंज की तरफ से तेज रफ्तार में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सामने से जोरदार सामने से टक्कर मार दिया जिससे वह मोटरसाइकिल से दूर गिर गया और सर में गंभीर चोट के कारण उसकी मौके पर मौत हो गयी।किसी ने पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एवं स्वाट प्रभारी अमित कुमार मिश्रा हमराहियों संग मौके पर पहुंच शव को तुरंत पोस्टमार्टम हाउस भेजते हुए पॉकेट से मिले कार्ड के आधार पर घर वालो को सूचित कर दिया।
थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की घरवालों को सूचित कर दिया गया है अभी कोई तहरीर नही मिली है।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…