देवरिया नगर पालिका परिषद के खोखले वादे: गम्भीर घटना के इंतजार में जिम्मेदार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मुख्यालय के जलकल कंपाउंड के सटे उत्तरी रोड पर श्री बेकर्स के पहले सड़क पर नाली के ऊपर रखें स्लैब के बीच बढ़ी दूरियां और निकली सरिया आए दिन राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। इस स्लैब के वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। जिसमे इस मुख्य मार्ग पर सवारियो से भरी ई रिक्शा के पलटने की घटनाएं आए दिन होती रहती है।
उक्त समस्या की सूचना नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों को कई बार स्थानीय लोगों द्वारा दी गईl लेकिन इनके कानो पर जू नही रेंग रहा है और स्थिति बद से बदत्तर बनती जा रही है। नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों द्वारा इसके सुधार की जहमत नहीं उठाई जा रही है। जिम्मेदार क्या किसी बड़ी घटना के इंतजार में है?
रविवार को हो रही बारिश में एक वीआईपी गाड़ी जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ थाl स्लैब व निकले सरिये के वजह से नाले में फंस गईl कार अगले दोनो पहियों का टायर फट गयाl
नगर पालिका के लापरवाही का खामियाजा आम व खास उठा रहे हैंl किसी दिन कोई चोटिल हों रहा है, तो किसी दिन कोई वाहन इसमें गिर कर टूट फुट रहा है। अगर इस स्थिति को नगर पालिका यू ही नजर अंदाज करती रही तो किसी दिन किसी के मौत और और किसी के ब्रेन हेमरेज की सूचना आयेगी।
इस समस्या के संदर्भ में नगर पालिका परिषद के ईओ से बात करने पर उन्होंने कहा की कल मैं उसको दिखाता हूँ और इस समस्या का जल्द ही समाधान करवाता हूँ।
अब देखना है दिखाता हूं समस्या का समाधान कराता हूँl सान्त्वना के ये शब्द विगत 4 माह से लोगों को सुनाई दे रहा हैl लोगों को शीघ्र समाधान का इंतजार है।
देखें वीडियो 👉👉
https://rkpnewsup.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230806-WA0024.mp4

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी, एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लाक के ग्राम चेलारामपूरा में उस समय अफरा-तफरी…

20 minutes ago

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर पदाधिकारियों ने किया स्वागत

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की…

28 minutes ago

अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई, तीन सील

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों…

38 minutes ago

Mau News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, DM को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा…

3 hours ago

Mau SP Review Meeting: एसपी कमलेश बहादुर ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों…

4 hours ago

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान…

4 hours ago