सामाजिक समरसता कायम करने का त्योहार है होली

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर मनाई होली

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर होली मिलन समारोह आयोजित कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि राग द्वेष भुलाकर एक दूसरे से प्रेम करने का त्योहार होली है।

जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि सामाजिक समरसता कायम करने का प्रमुख पर्व होली है। आपसी सहयोग और भाईचारा मजबूत करने का संदेश देता है, यह पर्व लोंगो को गंगा जमुनी तहजीब को बचाये रखना होगा।

पूर्व जिलामहासचिव रामविलास तिवारी ने कहा कि आज के परिवेश में इस त्योहार के परम्परा के सुचिता को बनाये रखने की जरूरत है।युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि उल्लास व उमंग का त्योहार होली सर्वधर्म समभाव का संदेश देता है।

कार्यक्रम को युवा कांग्रेस के जिला महासचिव मीडिया प्रभारी सत्यम पाण्डेय, शिवशंकर गौतम, चुन्नु श्रीवास्तव, परमानंद प्रसाद, डॉ नरेन्द्र यादव, रमाशंकर यादव, गणेश मिश्र, सन्नी पाण्डेय, सैयद फिरोज अहमद आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

29 seconds ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

11 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

12 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

12 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

12 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

12 hours ago