प्रेम और उल्लास का पर्व है होली: डीएम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज आगामी होली पर्व के दृष्टिगत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आज अपराह्न मालवीय रोड स्थित होलिका दहन स्थल पहुँचे। उन्होंने होलिका दहन कमेटी के सदस्यों से बात कर आवश्यक जानकारी ली। जिलाधिकारी ने होलिका दहन में किसी भी तरह के केमिकल अथवा टायर-ट्यूब का प्रयोग नहीं करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना रहित होलिका दहन प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने रामेश्वर लाल चौराहा पर मारवाड़ी समाज द्वारा स्थापित होलिका स्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने समस्त होलिका दहन स्थलों पर साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि होली प्रेम और उल्लास का पर्व है। सभी जनपदवासी मिलजुल कर इसे मनाये। होली खेलते समय सुरक्षा संबन्धी सभी एहतियात बरते। केमिकल रंगों का प्रयोग बिल्कुल न करें। रंग खेलते समय लोगों की भावनाओं का पूरा सम्मान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि होली के दृष्टिगत समस्त संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। 5-5 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 49 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं, जो होली के दिन पूरे जनपद में भ्रमणशील रहेंगे। प्रशासन होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ रोहित सिंह समेत विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

3 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

5 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

5 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

5 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

5 hours ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश: गुरु नानक देव जी की सेवा भावना, देव दीपावली की आस्था और लाचित बरफुकन के शौर्य को किया नमन

फोटो X लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र…

6 hours ago