बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रंजू सिंह महाविद्यालय सोनाड़ी में शनिवार को छात्र-छात्राओं के द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया । सभा को संबोधित करते हुए अभय कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्राचीन परंपराओं में होली का विशेष महत्व है।हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन यानी होली से जुड़ी कुछ पौराणिक कथाएं और मान्यताएं भी हैं। होली का पर्व प्राचीन काल से मनाया जाता है। हालांकि ज्यादातर लोगों को होलिका और प्रहलाद वाली कहानी पता है, लेकिन इसके अलावा शिवजी-कामदेव और राजा रघु से जुड़ी मान्यताएं भी हैं, जो होलिका दहन से जुड़ी हैं। होलिका दहन से जुड़ी ये कथाएं और मान्यताएं हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। वहीं इनसे समानता और एकता की शिक्षा भी मिलती है। होली के दिन हम सभी को एक दूसरे का सम्मान करते हुए इस पर्व को मनाना चाहिए। रंगोत्सव का यह पर्व मानव जीवन के क्षेत्र में उत्साह स्फूर्ति आनंद एवं बहुत सारा संदेश देता है। मानव जीवन में रंगों का बड़ा महत्व है रंग है तो आनंद है, बिना रंग का जीवन सुना सा है।
सभा को डॉक्टर राखी रावत, विनोद सिंह, बलराम तिवारी ने संबोधित किया। सभा के बाद छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया गया।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…