बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)।
सोमवार को नगरपालिका बरहज स्थित बाबा राघव दास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम में हाकी के जादूगर रहे मेजर ध्यानचंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अजय कुमार मिश्र ने कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर थे जिन्होंने अपना जीवन खेल के प्रति समर्पित कर भारत का नाम दुनिया में रोशन किया महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला और युवाओं को खेल के प्रति उत्साहित करते हुए कहा कि आपके ही बीच से ध्यानचन्द जैसे खिलाड़ी महान निकले जिन्होंने अपनी प्रतिभा से दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया जिन्हें आज भी दुनिया हाकी के जादूगर के नाम से जानती हैं आप सभी छात्र छात्राओं के बीच खेल के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए आप भी भारत का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष उमेश द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में डॉ वीके उपाध्याय, प्रभु कुमार, सज्जन कुमार, अजय कुमार, संजीव कुमार, डॉक्टर धनंजय तिवारी, डॉक्टर संजय सिंह, रविंद्र मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, मीरा गुप्ता, डॉक्टर हसीब, विनय मिश्र, राजीव पाण्डेय,प्रदीप मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, सहित तमाम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…