Wednesday, October 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशयुवा शक्ति के दम पर ही इतिहास बदलता है - गोविंद मिश्र

युवा शक्ति के दम पर ही इतिहास बदलता है – गोविंद मिश्र

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) युवा शक्ति ही देश की दशा व दिशा को बदलने की शक्ति रखती है।इसी के बल पर नया इतिहास लिखा व बदला जाता है।उक्त बातें युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आमजन की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझ कर प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय के निर्देश पर गांव गांव जाकर संघर्ष कर रहा है।आज युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है, अपने को ठगा महसूस कर रहा है। जिला मीडिया प्रभारी सत्यम पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश मे नफ़रती ताकतों के खिलाफ लड़ने का कार्य कांग्रेस का हर सिपाही कर रहा है।युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कनिष्क पाण्डेय के नेतृत्व में आज गरीबों मजलूमों की लड़ाई लड़ रहे हैं।कार्यक्रम को मोहित पाण्डेय, प्रियेश पाण्डेय, शोएब खान ,अमित यादव, तेजप्रताप यादव, दानिश अन्सारी, विशाल कुमार, राकेश कुमार यादव, मोहित कुमार, शाहरूख खान, इरफान खान, अरुण कुमार, सन्नी पाण्डेय, मनीष रजक,मोहित कांक्षी, दयाशंकर यादव, सैयद फिरोज अहमद,आदि ने प्रमुख रूप से सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments