हिंदू साम्राज्‍य दिनोत्‍सव: शिवाजी ने रखी थी हिन्‍दवी साम्राज्‍य की नींव

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय स्थित सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर, देवरिया खास के ‘माधव सभागार’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिंदू साम्राज्य उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कमलनयन चतुर्वेदी ने कहा कि आज ही के दिन शिवाजी ने हिंदू साम्राज्य की स्थापना की थी। इसी के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष हम हिंदू साम्राज्य दिवस मनाते हैं। महाराज शिवाजी आज भारत में ही नही बल्कि संपूर्ण विश्व के हिंदुओं के लिए प्रेरणदायी व्यक्तित्व हैं। उन्होंने विषम परिस्थिति में भी हिंदू राज्य की स्थापना के लिए संघर्ष किया एवं सफल रहे। कंबोडिया, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश में ही नही अपितु विश्व में दूर_दूर तक भारत का साम्राज्य हुआ करता थाl जैसा कि पौराणिक ग्रंथों व इतिहास में उल्लिखित है।
उन्होंने कहा कि आज का भारत तो हिंदुओं का लघु भारत हैl हमें अपने अतीत के साम्राज्य विस्तार की याद कर उस गौरवमयी समय को वापस लाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। आज सम्पूर्ण विश्व में भारत ही ऐसा देश है जहां वर्तमान में हिंदू अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है। इस सुरक्षा को बनाए रखना हमारा प्रथम धर्म है। विदेशी आक्रांताओं ने हमारे देश की संस्कृति को, देवालयों को छिन्न-भिन्न करने का अपना सम्पूर्ण प्रयास किया। कुछ जयचंदों के कारण वे सफल भी रहे किंतु वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मी बाई जैसे देशभक्त वीरों से उन्हें मुंह की खानी पड़ी। मुस्लिम शासकों की क्रूरता के कारण अपने को पवित्र रखते हुए लाखों की संख्या में हमारी माताएं एवं बहने जौहर कर ली। कई देश भक्त वीर एवं वीरांगनाएं भारत मां की बलि वेदी पर अपने प्राणों की आहुति दे दीl आज उसी का परिणाम ही आज का यह व्यष्टी भारत है, हमें समष्टि भारत को वापस लाना है। हम तन-मन-धन से इस हेतु प्रयासरत रहें तथा भारत मां की अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए मां भारती के लिए बलिदान हुए भारतीय वीरों एवं वीरांगनाओं की अक्षुण्ण भारत की परिकल्पना को सार्थक बनाने के लिए हम सतत प्रयत्नशील रहें।
देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विभाग संघ चालक राजधारी जिला संघचालक मकसूदन, नगर संघचालक नमो नारायण, सह जिला कार्यवाह अजय नारायण, जिला प्रचार प्रमुख पुष्पराज, मुकुंद माधव, राजेश, दिनेश, अवनींद्र, अवनीश, रमेश, बिरेंद्र, आशुतोष, ज्ञान, नित्यानंद, रमेश, रामप्रवेश, आनंद तिवारी, श्रवण, दिवाकर, आदित्य, रणधीर, विनय, शीतल सहित सैकड़ों स्वयं सेवक एवं सम्मानित जन उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…

32 seconds ago

बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…

8 minutes ago

संत कबीर नगर: ट्रक की टक्कर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…

13 minutes ago

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

महराजगंज में शुरू हुआ विरासत बचाने का अभियान, आमजन भी बनेंगे भागीदार

ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…

8 hours ago

श्मशान घाट की बदहाली पर समाजसेवी की पहल, कालीचरण घाट पर बना समतल रास्ता बना राहत का कारण

जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

8 hours ago