लोकसभा में पारित वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का हिंदू महासभा ने किया स्वागत,

विरोधियो के आंदोलन का हिन्दू महासभा अपने आंदोलन से देगी करारा जवाब – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा ) अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल विधेयक पारित करने पर लोकसभा सदस्यों और भारत सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से वक्फ बोर्ड के अधिकारियों की निरंकुशता पर न केवल अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी, वरन वक्फ बोर्ड की आड में भू जेहाद का चेहरा भी बेनकाब होगा। वक्फ बोर्ड की चल और अचल संपत्तियों का लाभ मुस्लिम समुदाय के गरीबों को मिलेगा।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत के इस्लामीकरण के उद्देश्य से वक्फ बोर्ड का प्रावधान भारतीय संविधान में समाहित कर वक्फ बोर्ड को असीमित शक्तियां प्रदान की थी। कांग्रेस के वक्फ बोर्ड के प्रावधान और असीमित शक्तियों का जेहादियों ने भू जेहाद के शस्त्र के रूप में इस्तेमाल किया और सरकारी जमीन के साथ हिंदुओं की जमीन पर जबरन कब्जा करते हुए सन 1947 में देश विभाजन के समय पाकिस्तान को दिए गए भूभाग से भी अधिक जमीन का मालिक बन बैठा। वक्फ बोर्ड के असीमित शक्तियों के सामने सरकार, हिन्दू समाज और न्यायालय तक विवश होकर रह गए थे। सेना और रेलवे के बाद वक्फ बोर्ड भारत में सबसे अधिक जमीन पर कब्जा करके भारत में एक नए पाकिस्तान का निर्माण कर चुका था। बी एन तिवारी ने कहा कि भारत के अंदर एक नए पाकिस्तान और वक्फ बोर्ड की असीमित शक्तियों पर रोक लगाने के लिए वर्तमान वक्फ बोर्ड विधेयक का पारित होना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता थी।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल ने भी वक्फ बोर्ड विधेयक का स्वागत करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा आरंभ से ही वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक संसद संसद में पारित करवाने के स्थान पर वक्फ बोर्ड को पूरी तरह से समाप्त कर उसकी समस्त चल अचल संपत्ति को केंद्र सरकार की संपत्ति घोषित करने की मांग उठती रही है। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे मुस्लिम संगठनों द्वारा विधेयक के विरोध में आंदोलन की चेतावनी को ललित अग्रवाल ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि हिन्दू महासभा मुस्लिम संगठनों के विरोध को गंभीरता से लेगी और मुस्लिम संगठनों के आंदोलन का हिन्दू महासभा अपने आंदोलन से विरोधियों को करारा जवाब देगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने कहा कि हिन्दू महासभा वक्फ बोर्ड के साथ मुस्लिम पर्सनल बोर्ड का अस्तित्व पूरी तरह से समाप्त करने पर अपना अभियान जारी रखेगी। उन्होंने का कि धर्म के आधार पर देश विभाजन कर पाकिस्तान लेने के बाद शेष भारत केवल हिंदुओं का है। उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश को मिलाकर भारत को पुनः अखंड भारत बनाने और घर वापसी अभियान के माध्यम से दूसरे धर्मों को अंगीकार करने वाले हिंदुओं को पुनः हिन्दू धर्म में वापस लाना हिन्दू महासभा का संकल्प है और निकट भविष्य में हिन्दू महासभा का यह स्वप्न अवश्य साकार होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

30 minutes ago

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

11 hours ago

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

12 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

12 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

12 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

13 hours ago