हिन्दू महासभा ने पुलिस आयुक्त और उपायुक्त को ज्ञापन सौपा

एडिशनल एस एच ओ से सलीम को सस्पेंड करने की मांग की

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा के नेतृत्व में हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल आज दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय और पुलिस उपायुक्त  उत्तरी दिल्ली कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में थाना मौरिस नगर के एडिशनल एस एच ओ सलीम पर भ्रष्टाचार के आरोपी प्रशासनिक अधिकारी दिलबाग सिंह के धन प्रभाव में हिन्दू महासभा पर आंदोलन वापस लेने का  दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए उन्हें सस्पेंड करने की मांग की गई है। यह जानकारी हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र स्वामी ने आज जारी बयान में दी। सुरेंद्र स्वामी ने बताया कि दिलबाग सिंह धन का लाभ देकर और जान से मरवाने की धमकी देकर आंदोलन तोड़ पाने में सफल नहीं हुआ तो एडिशनल एस एच ओ सलीम को धन प्रभाव में लेकर आंदोलन के विरुद्ध षड्यंत्र में लिप्त हो गया। एडिशनल एस एच ओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता को थाना में बुलवाया और दोनों पर दिलबाग सिंह के खिलाफ जारी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन समाप्त करने का दबाव बनाया। 20 नवंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर एडिशनल एस एच ओ सलीम ने अपने बीट अफसर कपिल के माध्यम से हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी को रामजस कॉलेज भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन वापस लेने की लिखित तहरीर सलीम को देने और दिलबाग सिंह से कॉम्प्रोमाइज करने वरना दिलबाग सिंह से तीन लाख रुपए मांगने के झूठे आरोप में एफ आई आर दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दिलवाई। जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश ने इस धमकी को गंभीरता से लिया और पुलिस आयुक्त और उपायुक्त को ज्ञापन देते हुए पुलिस की धमकी और दिलबाग सिंह के धन प्रभाव में आंदोलनकारियों को प्रताड़ित करने की निष्पक्ष जांच कर आरोपी एडिशनल एस एच ओ सलीम को सस्पेंड करने की मांग की। राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने अपनी मांग के समर्थन में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

8 hours ago

मंदिरों, शिवालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष सतर्कता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

8 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया ड्रिल

शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…

8 hours ago

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

9 hours ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

10 hours ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

10 hours ago