गोरखपुर पुलिस टीम का शानदार प्रदर्शन, बैडमिंटन-टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीते 54 पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस की गोरखपुर जोन की महिला और पुरुष टीम ने मुरादाबाद में 26 से 29 जून 2025 तक आयोजित 42वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 54 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 9 रजत और 36 कांस्य पदक अर्जित किए। यह प्रदर्शन खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन ने जोन कार्यालय में टीम से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित भी किया। गोरखपुर जोन की यह सफलता पुलिस बल के खेलों में उत्कृष्टता को दर्शाती है और आने वाले आयोजनों में बेहतर संभावनाओं का संकेत भी देती है।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

24 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

24 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago