February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

हिंदी राष्ट्रीय एकता की भावना हैः डॉ आर के मिश्र

हिंदी वर्तनी को विशुद्ध बनाने की आवश्यकता

महराजगंज( राष्ट्र की परंपरा)।
हिंदी दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम की ओर से इंटरमीडिएट कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने छात्राओं को हिंदी और हिंदी की अनेक वर्तनी के संदर्भ में विशेष रूप से जानकारी दी l
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सिटीजन फोरम के अध्यक्ष डॉ आर के मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि 14 सितंबंर को सम्पूर्ण देश में ‘हिंदी दिवस’ मनाया जाता है। उस दिन हम हिंदी के राष्ट्रीय रुप पर विचार करें, हिंदी का प्रचार मात्र एक भाषा का प्रचार नहीं है। वह एक भावना का प्रचार है, ‘राष्ट्र भाषा’ दो शब्दों के योग से बना है – राष्ट्र और भाषा, उसमें राष्ट्र शब्द प्रधान है। राष्ट्र की भावना का अर्थ है राष्ट्रीय एकता की भावना। इसी को प्राप्त करने के लिए भाषा को माध्यम बनाया गया है और वह भाषा है, सर्व मान्य ‘हिंदी’। हिंदी प्रचार की समस्याओं पर विचार विनिमय होता है हिंदी का प्रचार और कैसे व्यापक बने, मार्ग खोजे जाते है। राष्ट्रीय भावना से प्रेरित होकर जब हम हिंदी दिवस मनायेंगे तब हमारा हिंदी दिवस मनाना सार्थक होगा।
छात्रों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार/प्रगतिशील लेखक संघ के सचिव के एम अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता की दृष्टि से हिंदी की आज बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी के ज्ञान के साथ हिंदी की महती आवश्यकता है l
प्रधानाचार्य दमयंती यादव ने हिंदी दिवस के अवसर पर सिटीजन फोरम की ओर से इस तरह के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया l
समारोह का संचालन डा शांति शरण मिश्र ने किया l
संगोष्ठी में कठिन शब्द लिखो नामक एक प्रतियोगिता कराई गई इस प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को प्रथम ,द्वितीय , तृतीय
पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई l संगोष्ठी को कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला, शिक्षिका प्रकाशिनी ,मीनाक्षी, सदानंद पटेल, अर्चना त्रिपाठी ,शशि बाला गौतम ,सर्वेश पटेल ,सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया l