जी एम एकेडमी स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस

हिंदी भाषा ही नहीं अपितु हर भारतीयों की आत्मा है – मोहन द्विवेदी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के जी. एम. एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज हिंदी दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चे और उनके अध्यापक,अध्यापिकाओं के मध्य विचारों की अभिव्यक्ति, भाषण, कविता वाचन आदि के द्वारा हुआ।
हिंदी भाषा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि हिंदी भाषा ही नहीं, अपितु प्रत्येक भारतीय की आत्मा है। हिंदी वह भाषा है जो हमारे संस्कारों को एक धागे में पिरोती है। हिंदी हमारी आन, मान, शान, जान और पहचान है। हमे अपनी राजभाषा हिंदी पर अभिमान है। हिंदी हम सभी भारतवासियों की अभिव्यक्ति का एक सहज, सरल और मनोनुकूल माध्यम है। हमे अपनी मातृभाषा हिंदी पर गर्व है।
हिंदी दिवस पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कक्षा प्रथम से आठवीं तक के बच्चों ने बहुत ही मनमोहक और विभिन्न विचारों वाले भाषण प्रस्तुत किए।
बच्चों ने मातृ भाषा हिंदी के इतिहास, विकास, महत्व और आज की वर्तमान स्थिति पर बड़े ही रोचक ढंग से प्रकाश डाला।
निर्णायक मंडल के सदस्य और हिंदी के प्रवक्ता ज्ञानेंद्र मिश्र और सीमा पांडेय तथा प्राथमिक कक्षाओं की हिंदी अध्यापिका भारती सिंह एवं प्राथमिक शैक्षणिक कोऑर्डिनेटर श्वेता राज के निर्णय के अनुसार क्रमशः पहली से आठवीं कक्षा तक के प्रथम स्थान पाने वाले छात्र छात्राएं जिसमे प्रगति, स्तुति, दृश्या, विराट, अयान, अनुष्का, रितेश और स्वरित् को विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी के द्वारा पुरस्कृत किया गया तत्पश्चात विद्यालय के सभी हिंदी शिक्षक शिक्षिकाओं, जिसमे ज्ञानेंद्र मिश्र, सीमा पांडेय, धर्मेंद्र मिश्र, भारती सिंह, आदि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
इस मौके पर दिलीप कुमार सिंह, वी वी सहदेव, वी एस पांडेय, संदीप कुमार, श्वेता तिवारी, अनीता गुप्ता, साक्षी उपाध्याय, विकास विश्वकर्मा, पी एच मिश्र, पुरंजय, अमूल्य, पंकज, विभूषिका आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अखिलेश कुमार यादव ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

निपुण भारत व पोषण योजनाओं की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम, लापरवाही पर जताई नाराजगी

कायाकल्प कार्यों में देरी पर फटकार, कुपोषण दूर करने को मिशन मोड में काम के…

9 hours ago

जिला कारागार में बच्चों के संरक्षण पर फोकस, ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के तहत निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिला कारागार में ‘सुरक्षित बचपन योजना’ के अंतर्गत गठित संयुक्त निगरानी…

9 hours ago

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को मिला आपदा और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन और चिकित्सा संबंधी…

9 hours ago

झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जनपद…

9 hours ago

अज्ञात नंबर से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, कार्रवाई न होने पर प्रोफेसर ने एसएसपी से लगाई गुहार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर…

10 hours ago

लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

10 hours ago