Himachal Pradesh Fire: अर्की बाजार में भीषण आग, 8 साल की बच्ची की जलकर मौत, 8 लोग लापता

सोलन (राष्ट्र की परम्परा)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में रविवार देर रात करीब 2:30 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 7 से 8 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 2 महिलाएं, 2 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं।

रिहायशी मकान से शुरू हुई आग, पूरा बाजार चपेट में

जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत एक रिहायशी मकान से हुई, जो कुछ ही मिनटों में आसपास की दुकानों और मकानों तक फैल गई। देखते ही देखते पूरा अर्की बाजार धुएं और आग की लपटों में घिर गया। आग इतनी भयावह थी कि 6 से अधिक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि कई दुकानें भी पूरी तरह तबाह हो गईं।

LPG सिलेंडर ब्लास्ट से बिगड़े हालात

आग लगने के दौरान कई LPG सिलेंडर फटने से स्थिति और भी भयावह हो गई। तेज धमाकों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

ये भी पढ़ें – परीक्षा से पहले तनाव नहीं, सही प्लानिंग है जरूरी

घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बाजार का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

आग के कारणों की जांच जारी

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक संजय अवस्थी ने हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है, वहीं प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। कई परिवारों का सब कुछ आग में जलकर खत्म हो चुका है।

ये भी पढ़ें – ईरान से कारोबार पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, भारत पर बढ़ेगा टैरिफ दबाव?

Karan Pandey

Recent Posts

गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई: लूट गिरोह का सरगना बड़कू महिला सहयोगी सहित गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के…

23 minutes ago

मानव जीवन का लक्ष्य: केवल अस्तित्व नहीं, समाज को दिशा देने की जिम्मेदारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्तमान समय में मानव जीवन का उद्देश्य एक गंभीर विमर्श का…

26 minutes ago

रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, एएसपी ने ली सलामी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के दिशा-निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व…

30 minutes ago

सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

देवरिया में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा…

33 minutes ago

बंगलादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं की हत्या: भय और लापरवाही का अंजाम

बंगलादेश में एक और अल्पसंख्यक हिन्दू की निर्मम हत्या ने इस बात को जोरदार तरीके…

36 minutes ago

लोहड़ी: उत्साह और लोक परम्परा का पवन पर्व

नवनीत मिश्र भारत की सांस्कृतिक परंपरा में लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सामूहिक आनंद,…

39 minutes ago