गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l गोरखनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओवरब्रिज पर देर शाम एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक बोलरो और एक ई रिक्शे को जोरदार टक्कर मार दीदl जिससे ई रिक्शे में बैठी 3 महिलाएं ई रिक्शे के पलटने से घायल हो गई और बोलरों कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजकर फॉर्च्यूनर को कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक चौरीचौरा इलाके की रहने वाली रीता, द्रौपदी और मुन्नी देवी 10 नंबर बोरिंग पर रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर से ई रिक्शे से वापस लौट रही थी। गोरखनाथ ओवरब्रिज पर तरंग क्रासिंग की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने आगे चल रहे बुलेरो गाड़ी में टक्कर मारने के बाद ई रिक्शे में टक्कर मार दी, जिससे ई रिक्शा पलट गया। घटना के बाद फॉर्च्यूनर कार का चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। गोरखनाथ पुलिस फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
गोला बाजार/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l यूजीसी कानून के विरोध में रविवार की शाम लगभग चार…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।मीरानपुर कटरा क्षेत्र में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से आयोजित कटरा…
दस दिनों से बंद है महराजगंज–चिउरहा– बागापार मार्ग, वैकल्पिक रास्ता न होने से ग्रामीणों में…
विकसित भारत’ विषय पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली प्रियंका विश्वकर्मा को 51 हजार…
भौतिक प्रगति के बीच मानवीय करुणा को बचाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता महराजगंज…