नई दिल्ली,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यमुना नदी के पुनरुद्धार को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस अहम बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सी.आर. पाटिल के अलावा लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री भी शामिल हुए। बैठक का आयोजन गृह मंत्रालय में किया गया, जिसमें यमुना की सफाई और पुनर्जीवन से संबंधित व्यापक कार्य योजना पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेंद्र सहित गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य यमुना नदी की लगातार बिगड़ती स्थिति को सुधारने और उसे स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त तथा संरक्षित बनाने की दिशा में समन्वित प्रयास सुनिश्चित करना था।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में यमुना नदी में गिरने वाले नालों की रोकथाम, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STP) की क्षमता बढ़ाने, अपशिष्ट प्रबंधन की सख्ती से निगरानी और नदी किनारे अतिक्रमण हटाने जैसे मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई।
गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक में स्पष्ट किया कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की जीवनरेखा है और इसके संरक्षण के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह काम केवल तकनीकी परियोजना नहीं, बल्कि एक जनभागीदारी आधारित मिशन होना चाहिए।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी राज्य सरकार की ओर से चल रहे प्रयासों की जानकारी दी और केंद्र से तकनीकी और वित्तीय सहयोग की मांग रखी।
बैठक के दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि यमुना की सफाई के लिए एक संयुक्त कार्यबल (Joint Task Force) का गठन किया जाएगा, जिसमें केंद्र और राज्य दोनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस टास्क फोर्स का उद्देश्य कार्यों की निगरानी, समयबद्ध कार्यान्वयन और नियमित मूल्यांकन सुनिश्चित करना होगा।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…